कानपुरउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर: बुनकरों के लिए ₹20,000 जीतने का मौका: संत कबीर पुरस्कार के लिए 18 जून तक करें आवेदन

हथकरघा शिल्पियों को मिलेगा बड़ा सम्मान: कानपुर परिक्षेत्र में आवेदन शुरू, जानें पूरी प्रक्रिया।

कानपुर नगर: कानपुर परिक्षेत्र के सहायक आयुक्त हथकरघा ने बताया कि संत कबीर राज्य हथकरघा पुरस्कार योजना के तहत कानपुर नगर, कानपुर देहात और उन्नाव के बुनकरों से आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक बुनकर विभागीय पोर्टल handloom.upsdc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस योजना का उद्देश्य हथकरघा शिल्प को बढ़ावा देना और बुनकरों के उत्कृष्ट कार्यों को सम्मानित करना है।

पुरस्कार के लिए चार श्रेणियां तय की गई हैं, जिनमें साड़ी, ब्रोकेड, दरी, बेडशीट, होम फर्निशिंग, स्टोल और स्कार्फ जैसे उत्पाद शामिल हैं। परिक्षेत्रीय स्तर पर चुने गए विजेताओं को प्रथम पुरस्कार के रूप में 20,000 रुपये, द्वितीय के लिए 15,000 रुपये और तृतीय स्थान के लिए 10,000 रुपये का चेक, शील्ड और प्रमाण-पत्र दिया जाएगा।

बुनकरों को अपने बेहतरीन उत्पादों के सैंपल फुल साइज में सहायक आयुक्त हथकरघा कार्यालय, कबीर भवन, जी.टी. रोड, कानपुर में 18 जून 2026 तक जमा करने होंगे। चयन प्रक्रिया जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित कमेटी द्वारा पूरी की जाएगी। किसी भी समस्या के समाधान के लिए बुनकर सीधे कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।


ये भी पढे-  कानपुर : मानसून से पहले जिलाधिकारी ने जनपद स्तरीय बाढ़ स्टीयरिंग कमेटी के साथ की समीक्षा बैठक


Related Articles

AD
Back to top button