कानपुर

कानपुर में कांग्रेस भी अब जमीनी तैयारी में जुटी, जानिए कार्यकर्ता क्या योजना बना रहे

मजबूत पदाधिकारी को जिम्मेदारी देकर वह 2022 के विधानसभा चुनाव में लक्ष्य भेदने की तैयारी कर रहे हैं। शहर अध्यक्ष ने बताया कि दो विधानसभा क्षेत्रों के करीब 74 वार्ड उनके क्षेत्राधिकार में आते हैं। ऐसे में एक-एक वार्ड में पदाधिकारियों के साथ बैठककर जिम्मेदारी देना आसान काम नहीं है

कानपुर, अमन यात्रा। विधानसभा चुनाव आगामी वर्ष में हो सकते हैं। इसे देखते हुए कांग्रेस अभी से जमीन तैयार करने में जुट गई है हालांकि जमीन तैयार करने की रफ्तार कुछ धीमी है। विधानसभा की जीत सुनिश्चित करने के लिए अब पदाधिकारी वार्ड मजबूत करने के लिए दमदार अध्यक्ष की तलाश कर रहे हैं। यह तलाश भी सर्वसम्मति से की जा रही है। इसके लिए बैठकों का दौर शुरू हो चुका है। वार्ड अध्यक्षों का चयन कर उन्हेंं जिम्मेदारी देने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने शहर कांग्रेस कमेटी उत्तर की जिम्मेदारी दो माह पहले तय कर दी थी। नौशाल आलम मंसूरी को यह जिम्मेदारी मिले हुए दो माह से अधिक का समय बीत चुका है। ऐसे में अब वह संगठन को मजबूत करने के लिए वार्ड मजबूत करने में जुटे हैं। इसके लिए वार्डवार बैठक कर कांग्रेस के पूर्व पदाधिकारियों की सर्वसम्मति से दमदार पदाधिकारी चुनने का अभियान शुरू किया है।

मजबूत पदाधिकारी को जिम्मेदारी देकर वह 2022 के विधानसभा चुनाव में लक्ष्य भेदने की तैयारी कर रहे हैं। शहर अध्यक्ष ने बताया कि दो विधानसभा क्षेत्रों के करीब 74 वार्ड उनके क्षेत्राधिकार में आते हैं। ऐसे में एक-एक वार्ड में पदाधिकारियों के साथ बैठककर जिम्मेदारी देना आसान काम नहीं है। अभी तक आधे से ज्यादा वार्ड में जिम्मेदारी तय कर पदाधिकारी चुन लिए गए हैं। जल्द ही सभी वार्ड में पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दे दी जाएगी। इसके बाद जनआंदोलनों पर काम शुरू किया जाएगा। इसमें जनता को जोड़कर जनता के मुद्दे पर आंदोलन किए जाएंगे। वार्ड मजबूत होंगे तो आंदोलन में हमारी ताकत भी दिखायी देगी।

Print Friendly, PDF & Email
AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Related Articles

AD
Back to top button