कानपुरउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर में युवाओं के लिए सुनहरा अवसर: पी०एम० इंटर्नशिप योजना के तहत 333 रिक्तियां

कानपुर के युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर सामने आया है। कारपोरेट कार्य मंत्रालय, भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पी०एम० इंटर्नशिप योजना के तहत, देश की प्रतिष्ठित शीर्ष 500 कंपनियों में इंटर्नशिप का मौका मिल रहा है।

Story Highlights
  • हाईस्कूल, इंटर, आईटीआई, डिप्लोमा और स्नातक पास युवाओं को मिलेगा मौका, 5000 रुपये मासिक स्टाइपेंड

कानपुर: कानपुर के युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर सामने आया है। कारपोरेट कार्य मंत्रालय, भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पी०एम० इंटर्नशिप योजना के तहत, देश की प्रतिष्ठित शीर्ष 500 कंपनियों में इंटर्नशिप का मौका मिल रहा है। कानपुर नगर में कुल 333 रिक्तियां विज्ञापित की गई हैं, जिसमें हाईस्कूल, इंटर, आईटीआई, डिप्लोमा और स्नातक पास युवा आवेदन कर सकते हैं।

कौन कर सकता है आवेदन:

  • हाईस्कूल पास: 142 रिक्तियां
  • हायर सेकेंडरी पास: 19 रिक्तियां
  • आई०टी०आई० पास: 63 रिक्तियां
  • डिप्लोमा पॉलिटेक्नीक पास: 35 रिक्तियां
  • स्नातक पास: 74 रिक्तियां

आयु सीमा: 21 से 24 वर्ष

कैसे करें आवेदन:

इच्छुक उम्मीदवार पी०एम० इंटर्नशिप योजना पोर्टल www.pminternship.mca.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

क्या मिलेगा लाभ:

  • न्यूनतम 5000 रुपये प्रति माह स्टाइपेंड
  • इंटर्नशिप ज्वाइन करने पर 6000 रुपये एकमुश्त राशि

अन्य जानकारी:

  • उम्मीदवार पोर्टल पर कंपनी द्वारा विज्ञापित रिक्ति का विवरण, स्टाइपेंड और पात्रता संबंधी जानकारी देख सकते हैं।
  • किसी भी समस्या के लिए, अपने नजदीकी राजकीय आईटीआई या पॉलिटेक्निक संस्थान से संपर्क करें।

यह योजना कानपुर के युवाओं के लिए एक बेहतरीन अवसर है, जिससे उन्हें प्रतिष्ठित कंपनियों में काम करने का अनुभव मिलेगा और उनके करियर को नई दिशा मिलेगी।

Related Articles

AD
Back to top button