लखनऊउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

लखनऊ में यज्ञसेनी वैश्य (हलवाई) महासभा का भव्य होली मिलन समारोह और परिचय सम्मेलन

यज्ञसेनी वैश्य (हलवाई) महासभा लखनऊ के तत्वावधान में 23 मार्च दिन रविवार को लखनऊ के ऐशबाग स्थित रामलीला मैदान में एक विशाल होली मिलन समारोह एवं स्वाजातीय लड़कियों एवं लड़कों का परिचय सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है।

Story Highlights
  • ऐशबाग रामलीला मैदान में 23 मार्च को होगा आयोजन, युवक-युवतियों का होगा परिचय

लखनऊ, उत्तर प्रदेश: यज्ञसेनी वैश्य (हलवाई) महासभा लखनऊ के तत्वावधान में 23 मार्च दिन रविवार को लखनऊ के ऐशबाग स्थित रामलीला मैदान में एक विशाल होली मिलन समारोह एवं स्वाजातीय लड़कियों एवं लड़कों का परिचय सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है।

इस संबंध में अजय वैश्य ठाकुरगंज लखनऊ और पप्पू गुप्ता हैदरगंज लखनऊ ने एक संयुक्त बयान में बताया कि 23 मार्च को लखनऊ शहर के ऐशबाग रामलीला मैदान में आयोजित होने वाला होली मिलन समारोह एवं नवयुवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित होगा, जिसमें लखनऊ शहर एवं आसपास के स्वाजातीय लड़कों और लड़कियों का परिचय कार्यक्रम कराया जाएगा।

यज्ञसेनी वैश्य (हलवाई) महासभा के दोनों युवा नेताओं ने लखनऊ शहर एवं आसपास रहने वाले स्वाजातीय बंधुओं से आग्रह किया है कि वे अपने पुत्र एवं पुत्रियों को कार्यक्रम स्थल पर अवश्य लाएं।

यह आयोजन यज्ञसेनी वैश्य समाज के लोगों को एक साथ लाने और होली के त्योहार को धूमधाम से मनाने का एक शानदार अवसर होगा। इसके साथ ही, यह समाज के युवक-युवतियों के लिए एक-दूसरे को जानने और संभावित जीवन साथी खोजने का भी एक मंच प्रदान करेगा।

कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण:

  • भव्य होली मिलन समारोह
  • स्वाजातीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन
  • सांस्कृतिक कार्यक्रम
  • स्वादिष्ट भोजन

सभी स्वाजातीय बंधुओं से अनुरोध है कि वे इस कार्यक्रम में भाग लेकर इसे सफल बनाएं।

Related Articles

AD
Back to top button