कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

मंडली सहायक शिक्षा निदेशक ने सभी बीएसए से मांगी साप्ताहिक सघन निरीक्षण की आख्या

परिषदीय विद्यालयों की चरमराई शैक्षिक स्थिति को छिपाना अब आसान नहीं होगा। बेसिक मंडली सहायक शिक्षा निदेशक राजेश कुमार वर्मा ने विभागीय अफसरों से साप्ताहिक निरीक्षण आख्या मांगी है। इस संबंध में उन्होंने मंडल के सभी बीएसए को पत्र लिखकर प्रत्येक सप्ताह निरीक्षण आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

कानपुर देहात, अमन यात्रा : परिषदीय विद्यालयों की चरमराई शैक्षिक स्थिति को छिपाना अब आसान नहीं होगा। बेसिक मंडली सहायक शिक्षा निदेशक राजेश कुमार वर्मा ने विभागीय अफसरों से साप्ताहिक निरीक्षण आख्या मांगी है। इस संबंध में उन्होंने मंडल के सभी बीएसए को पत्र लिखकर प्रत्येक सप्ताह निरीक्षण आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। आला अफसरों का रुख देखकर जनपद एवं ब्लाक स्तरीय अफसरों ने निरीक्षण और तेज कर दिए हैं। समग्र शिक्षा अभियान के तहत परिषदीय शिक्षा को बेहतर बनाने के उद्देश्य से लाखों रुपये पानी की तरह बहाया जा रहा हैं। इसके बावजूद तमाम विद्यालयों में शैक्षिक स्थिति दयनीय बनी हुई है। यही नहीं विद्यालयों में नामांकित बच्चों की उपस्थिति बेहद कम देखी जा रही है। इसके अलावा शिक्षा की गुणवत्ता भी तमाम स्कूलों में खराब बनी हुई है जिसे देखते हुए महानिदेशक ने सभी जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों से जनपद में तैनात सभी खंड शिक्षा अधिकारियों व जिला समन्वयकों की टीम बनाकर प्रत्येक दिवस को एक-एक विकासखंड में निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं जिसकी आख्या मंडली सहायक शिक्षा निदेशक को प्रेषित करने के निर्देश हैं।

ये भी पढ़े-  जिलाधिकारी नेहा ने परिवारी जनों के साथ भगवान शिव जी की पूजा कर मनाया जन्मदिन

साप्ताहिक निरीक्षण में कानपुर मंडल में 343 शिक्षकों पर कार्यवाही की गई है। मंडल के सभी जनपदों में 340 शिक्षक अनुपस्थित पाए गए हैं जिन का एक दिन का वेतन काटा गया है, एक विद्यालय में अत्यधिक अनियमितता मिलने के कारण 1 शिक्षक का एक माह का वेतन रोका गया है। विद्यालय बंद पाए जाने के कारण 2 शिक्षकों को निलंबित किया गया है।

ये भी पढ़े-  बीएसए रिद्धी ने प्राथमिक विद्यालय लालपुर के प्रधानाध्यापक का वेतन किया अवरुद्ध 

कानपुर देहात में 1 सप्ताह के निरीक्षण में 43 अनुपस्थित शिक्षकों का 1 दिन का वेतन काटा गया है व एक विद्यालय में अत्यधिक अनिमित्तता मिलने के कारण एक शिक्षक का 1 माह का वेतन रोका गया है। कानपुर नगर में 99 अनुपस्थित शिक्षकों का 1 दिन का वेतन काटा गया है। इटावा में 66 अनुपस्थित शिक्षकों का 1 दिन का वेतन काटा गया है। औरैया में 53 अनुपस्थित शिक्षकों का 1 दिन का वेतन काटा गया है। कन्नौज में 14 अनुपस्थित शिक्षकों का 1 दिन का वेतन काटा गया है व 2 शिक्षकों को विद्यालय बंद मिलने के कारण निलंबित किया गया है। फर्रुखाबाद में 65 अनुपस्थित शिक्षकों का 1 दिन का वेतन काटा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button