कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानून व्यवस्था के दृष्टिगत रनियां पुलिस ने की पैदल गश्त

संदिग्धों पर पैनी नजर, अराजकतत्वों को कड़ी चेतावनी

कानपुर देहात के रनियां कस्बे में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में कानून व्यवस्था के दृष्टिगत थाना प्रभारी दिनेश कुमार गौतम ने देर शाम पुलिस बल के साथ विभिन्न मार्गों पर पैदल गश्त की।यह कार्यवाही शासन के निर्देशों के अनुरूप की गई।

सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस टीम ने मुख्य बाजारों,भीड़भाड़ वाले स्थानों और चौराहों पर विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया।इस दौरान संदिग्धों पर पैनी नजर रखी गई।थाना प्रभारी दिनेश कुमार गौतम ने आम जनता से नियम और कानून का पालन करने की अपील की।

उन्होंने विशेष रूप से दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट और चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने को कहा।उन्होंने चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।

पुलिस ने यह भी बताया कि सुरक्षा की दृष्टिकोण से प्रत्येक चौराहे पर पुलिसकर्मी मौजूद रहते हैं।आवारागर्दी करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहती है।पुलिस ने लोगों से अपील की कि यदि कोई अराजकतत्व किसी को परेशान करता है तो इसकी सूचना तत्काल डायल 112 पर दें।अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

 

 

Related Articles

AD
Back to top button