उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानून व्यवस्था के दृष्टिगत रसूलाबाद पुलिस का कड़ा रुख

पैदल गश्त कर कराया सुरक्षा का अहसास

पुखरायां।पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय के निर्देशन में कानून व्यवस्था के दृष्टिगत व शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु रसूलाबाद पुलिस ने मंगलवार को पुलिस टीम के साथ पैदल कस्बा गश्त आम जनमानस को सुरक्षा व्यवस्था का अहसास कराया।कोतवाल शिवनारायन सिंह के नेतृत्व में शाम करीब 8 बजे पुलिस टीम ने यह अभियान चलाया।अभियान के दौरान रास्ते से गुजरने वाले संदिग्धों से पूँछतांछ की गई तथा उन्हें कड़ी चेतावनी देकर छोड़ा गया।वहीं दोपहिया एवं चार पहिया वाहनों की भी सघन जांच पड़ताल की गई।आम जनमानस से बातचीत करते हुए कोतवाल शिवनारायन सिंह ने कहा कि कानून व्यवस्था का पालन करें व शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की मदद करें।किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें।इस दौरान अगर कस्बे में कोई संदिग्ध व्यक्ति घूमता नजर आए तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें।ताकि उसके खिलाफ समय रहते कार्यवाही की जा सके।अराजकतत्वों को कड़ी चेतावनी देते हुए उन्होंने साफ लहजे में कहा कि थाना क्षेत्र में अराजकता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।अशांति फैलाने वालों के खिलाफ पुलिस कड़ी कार्यवाही करेगी।अमन चैन में खलल डालने वालों को पुलिस सलाखों के पीछे भेजेगी।कोतवाल शिवनारायन सिंह ने यह भी आश्वासन दिया कि कानून व्यवस्था के दृष्टिगत यह अभियान लगातार जारी रहेगा।इस मौके पर एस एस आई रामसिंह समेत बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button