उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

शिवली में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक लापता

परिजनों की शिकायत पर पुलिस लापता युवक की तलाश में जुटी

पुखरायां।कानपुर देहात के शिवली कोतवाली क्षेत्र के प्रतापपुर खास गांव से एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में कही लापता हो गया।परिजनों ने युवक की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है।पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर लापता युवक की तलाश शुरू कर दी है।प्रतापपुर खास निवासी राकेश कुमार ने गुमशुदगी दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि उनका पुत्र मनीष उर्फ गोलू उम्र करीब 25 वर्ष बीते 5 जुलाई की रात करीब 10 बजे खाना खाने के बाद कुछ काम से बाहर जाने की बात कहकर घर से निकला था।लेकिन फिर घर वापस नहीं लौटा।परिजनों ने आस पड़ोस और अन्य संभावित स्थानों पर काफी खोजबीन की।लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं लग सका है।जिसके बाद उन्होंने शिवली थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई।कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है।लापता युवक की तलाश कराई जा रही है।

Related Articles

AD
Back to top button