उत्तरप्रदेशकानपुरकानपुर देहात

कृत्रिम बुद्धिमत्ता एवं साइबर सुरक्षा जागरूकता पर सफल कार्यशाला आयोजित

छत्रपति शाहू जी महाराज नवाचार फाउंडेशन (CSJMIF), छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर द्वारा C3i HUB, आई.आई.टी. कानपुर एवं कलाम एस.पी.एस. रिसर्च सेंटर के सहयोग से 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) एवं साइबर सुरक्षा जागरूकता पर कार्यशाला' का सफल आयोजन

कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज नवाचार फाउंडेशन (CSJMIF), छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर द्वारा C3i HUB, आई.आई.टी. कानपुर एवं कलाम एस.पी.एस. रिसर्च सेंटर के सहयोग से ‘कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) एवं साइबर सुरक्षा जागरूकता पर कार्यशाला’ का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यशाला 15 अक्टूबर 2025 को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन ऑडिटोरियम, क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर में संपन्न हुई।

इस महत्वपूर्ण पहल में कानपुर नगर के विभिन्न महाविद्यालयों के प्राचार्यों, व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के पाठ्यक्रम समन्वयकों एवं सह-समन्वयकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

डिजिटल नैतिकता पर ज़ोर

कार्यशाला की शुरुआत डॉ. आशुतोष द्विवेदी के स्वागत भाषण से हुई, जिन्होंने शिक्षा और उद्योग जगत में AI और साइबर सुरक्षा के समावेश की अनिवार्यता पर बल दिया। क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर के प्राचार्य प्रो. विनय जे. सेबेस्टियन ने अध्यक्षीय भाषण में डिजिटल नैतिकता एवं जागरूकता की महत्ता को रेखांकित किया।

कुलपति ने किया समर्थन

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के कुलपति एवं कार्यशाला के संरक्षक प्रो. विनय कुमार पाठक ने ऑनलाइन संदेश के माध्यम से प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए ऐसे क्षमतावर्धन पहलों की आवश्यकता एवं सामयिक प्रासंगिकता को उजागर किया और सहयोगात्मक प्रयासों को समर्थन दिया। CDC निदेशक, प्रो. आर. के. द्विवेदी ने उद्घाटन भाषण में युवाओं को AI और साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में कुशल बनाने पर ज़ोर दिया।

विशेषज्ञों ने साझा किए विचार

उद्घाटन सत्र के पश्चात आयोजित संवादात्मक सत्र में शैक्षणिक, शोध और उद्योग क्षेत्र के प्रमुख वक्ताओं ने AI और साइबर सुरक्षा से जुड़ी नवीनतम चुनौतियों और अवसरों पर गहन विचार-विमर्श किया।

* कलाम फाउंडेशन, नई दिल्ली के CEO डॉ. सूजन पाल सिंह जी ने जनसेवा में AI के नैतिक उपयोग पर व्याख्यान दिया।

* लखनऊ स्थित कलाम फाउंडेशन की निदेशक सुश्री गुंजा कपूर ने नीति स्तर पर कमियों और मज़बूत साइबर सुरक्षा ढांचे की आवश्यकता को रेखांकित किया।

* C3iHUB, IIT कानपुर के साइबर सुरक्षा प्रशिक्षक श्री अमन राज ने वास्तविक दुनिया के साइबर खतरों और कमजोरियों पर प्रभावी सत्र लिया।

* C3IHUB से ही श्री आदित्य सिंह ने खतरों की पूर्व पहचान में AI की भूमिका पर चर्चा की।

स्टार्टअप और नवाचार पर फोकस

CSJMIF, छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के इनक्यूबेशन मैनेजर श्री अनिल कुमार त्रिपाठी ने AI और साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में स्टार्टअप एवं इनक्यूबेशन के अवसरों पर प्रकाश डाला। CSJMIF के इनोवेशन ऑफिसर श्री शैलेन्द्र यादव ने तकनीकी क्षेत्र में नवाचार, इनक्यूबेशन और स्टार्टअप की संभावनाओं पर विचार साझा किए।

कार्यशाला में ‘AI फॉर ऑल’ व्यावसायिक पाठ्यक्रम के जिला समन्वयक, कानपुर नगर, प्रो. मीत कमल की भी सहभागिता रही। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. शुभी तिवारी एवं डॉ. अंकिता जैस्मिन लाल द्वारा किया गया।

डॉ. आशुतोष कुमार के औपचारिक धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यशाला का समापन हुआ, जिसमें उन्होंने सभी वक्ताओं, सहयोगियों, आयोजन टीमों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

AD
Back to top button