कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: एमपी व मूसानगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई: चोरी की शक्कर बेचने वाले 3 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, ट्रक और ₹4 लाख नकद बरामद

मध्य प्रदेश के देवास जिले की पुलिस ने मूसानगर पुलिस के सहयोग से कसा शिकंजा, 411 बोरी शक्कर और अशोक लीलैंड ट्रक भी जब्त

मूसानगर (कानपुर देहात)। मध्य प्रदेश और कानपुर देहात पुलिस की संयुक्त टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। मध्य प्रदेश के जनपद देवास अंतर्गत थाना इंडस्ट्रियल एरिया पुलिस ने थाना मूसानगर पुलिस के विशेष सहयोग से चोरी का माल बेचने व खरीदने वाले गिरोह के 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने अभियुक्तों की निशानदेही पर भारी मात्रा में चोरी की शक्कर, ₹4 लाख नकद और एक अशोक लीलैंड ट्रक बरामद किया है।

 

देवास (मध्य प्रदेश) के थाना इंडस्ट्रियल एरिया में दर्ज मुकदमे की धारा 316(3)/317(2)/61(2) भारतीय न्याय संहिता-2023 के तहत कार्रवाई करते हुए उपनिरीक्षक गौरव नगावत, सहायक उपनिरीक्षक हितेंद्र चंद्रवंशी, हेड कांस्टेबल सुरेश धाकड़ और कांस्टेबल अर्पित जायसवाल की टीम मूसानगर पहुंची। मूसानगर पुलिस के साथ मिलकर की गई छापेमारी के दौरान अनुज सिंह (उम्र 24 वर्ष) पुत्र राजेश सिंह निवासी ग्राम कोटरा (जनपद जालौन), गोविंद (उम्र 34 वर्ष) पुत्र स्व. रामचंद्र ओमार निवासी कस्बा व थाना मूसानगर और विशाल साहू (उम्र 18 वर्ष) पुत्र राजकुमार साहू निवासी कस्बा व थाना मूसानगर (कानपुर देहात) को गिरफ्तार किया गया।

 

गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के पास से पुलिस ने 4 लाख रुपये नकद, सफेद व नीले रंग की 50-50 किलोग्राम की कुल 411 बोरी शक्कर तथा चोरी में प्रयुक्त अशोक लीलैंड ट्रक (संख्या UP 78 MN 1569) बरामद किया है। पुलिस ने तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायालय भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Related Articles

AD
Back to top button