कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

संविलियन विद्यालय केवलेपुर में संपन्न हुई खेलकूद प्रतियोगिता

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कानपुर देहात के निर्देश पर जनपद में न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज खंड शिक्षा अधिकारी रसूलाबाद मनोज कुमार सिंह पटेल के पर्यवेक्षण में विकास खंड क्षेत्र के न्याय पंचायत बहादुरपुर के संविलियन विद्यालय केवलेपुर में न्याय पंचायत स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

रसूलाबाद,अमन यात्रा । जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कानपुर देहात के निर्देश पर जनपद में न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज खंड शिक्षा अधिकारी रसूलाबाद मनोज कुमार सिंह पटेल के पर्यवेक्षण में विकास खंड क्षेत्र के न्याय पंचायत बहादुरपुर के संविलियन विद्यालय केवलेपुर में न्याय पंचायत स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जहां परिषदीय विद्यालय के बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। वहीं शिक्षकों ने स्मृति चिन्ह व ट्रॉफी देकर बच्चों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। न्याय पंचायत स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करने वाले बच्चों को ब्लॉक स्तर की खेलकूद प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। इसके बाद जिला स्तर पर बच्चों को खेलने का मौका मिलेगा। इसको लेकर न्याय पंचायत स्तर पर जगह-जगह खेलकूद प्रतियोगिताएं हो रही हैं।

photo 6 1 1

 ये भी पढ़े-  पैसेंजर ट्रेन की चपेट आ जाने से एक महिला की दर्दनाक मौत

न्याय पंचायत बहादुरपुर के संविलियन विद्यालय केवलेपुर में कुल 22 विद्यालयों को उच्च प्राथमिक व प्राथमिक मिलाकर सम्मिलित होना था जिसमें 10 विद्यालय के शिक्षक व छात्र प्रतियोगिता में नदारत रहे। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को पुरस्कार वितरण किया गया। पुरस्कार प्राप्त कर बच्चों चेहरे खिल उठे। तत्पश्चात समस्त शिक्षकों व आये हुए सभी छात्रों को जलपान व भोजन कराया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से परपूर्णानन्द पांडेय, कौशल पांडेय, सर्वेश सिंह, मयंक मिश्रा, राघव, मो यूनुस मो मुर्तजा,जावेद, अंबुज मिश्रा  ब्रजमोहन, आदर्श, पुनीत अवस्थी, राजेश के अलावा अन्य शिक्षक व छात्र छात्राये मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button