कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

खंड शिक्षा अधिकारी की विदाई एवं स्वागत समारोह का हुआ आयोजन

विकासखंड झींझक में तैनात रही पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी प्रियंका बी चौधरी का स्थानांतरण मलासा विकासखंड होने पर शिक्षकों ने विदाई समारोह आयोजित किया।

राजेश कटियार, कानपुर देहात। विकासखंड झींझक में तैनात रही पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी प्रियंका बी चौधरी का स्थानांतरण मलासा विकासखंड होने पर शिक्षकों ने विदाई समारोह आयोजित किया। चांदी का मुकुट पहनाकर उन्हें भावभीनी विदाई दी। बता दें जनपद कानपुर देहात के विकासखंड झींझक में डेढ़ वर्ष तक कार्यरत रहीं। खंड शिक्षा अधिकारी प्रियंका बी चौधरी की कार्यशैली समस्त शिक्षक समुदाय के लिए एक प्रेरणा बनी लगभग तीन माह पूर्व जनपद के समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों के ब्लॉक परिवर्तित कर दिए गए थे। ब्लॉक परिवर्तन में प्रियंका बी चौधरी का स्थानांतरण विकासखंड झींझक से विकासखंड मालसा हो गया था।

विकासखंड झींझक के शिक्षकों द्वारा 13 फरवरी को आयोजित विदाई समारोह में प्रियंका बी चौधरी को शिक्षकों ने चांदी का मुकुट पहनाकर एवं उपहार भेंट कर भावभीनी विदाई दी। विदाई समारोह में वर्तमान खंड शिक्षा अधिकारी झींझक शैलेश कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन हुआ एवं चंद्रजीत सिंह यादव खंड शिक्षा अधिकारी डेरापुर भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन आदित्य कुमार गौतम व बलराम संखवार ने किया। खंड शिक्षा अधिकारी प्रियंका बी चौधरी ने अपने उद्बबोधन में विकासखंड झींझक के शिक्षकों का आभार व्यक्त किया और अपने कर्तव्यों के प्रति सचेत करते हुए विभाग को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।

वहीं वर्तमान खंड शिक्षा अधिकारी ने भी शिक्षकों को संबोधित करते हुए सभी शिक्षकों को साथ लेकर चलने की बात कही। विदाई समारोह में प्रियंका बी चौधरी का फूल मालाओं से महिला शिक्षिकाओं द्वारा एवं पुरुष शिक्षकों द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर जोरदार स्वागत किया गया इसके साथ ही वर्तमान खंड शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार द्विवेदी व खंड शिक्षा अधिकारी डेरापुर चंद्रजीत सिंह का भी स्मृति चिन्ह अंगवस्त्र भेंट कर जोरदार स्वागत किया गया। प्रियंका बी चौधरी को शिक्षकों ने चांदी का मुकुट पहनाकर अंग वस्त्र तथा उपहार भेंट कर गाजे बाजे के साथ फूलों की वर्षा करते हुए विदाई दी।

विदाई समारोह एवं शिक्षा उन्नयन गोष्ठी कार्यक्रम में मुख्य रूप से विजय माथुर मंत्री प्राथमिक शिक्षक संघ झींझक अवधेश दिवाकर विनीत द्विवेदी प्रवेश कुमार प्रेम बाबू संखवार प्रमेंद्र त्रिपाठी अश्विनी संखवार अखिलेश गौतम राजेश गौतम रीता माथुर शशिलता सर्वेश शुक्ला आशीष प्रजापति राजेश गौतम आकांक्षा तिवारी पायल गुप्ता कमलेश कुमार अनिल भारती प्रदीप कुमार राजेंद्र गौतम आनंद मिश्र बृजेश यादव लोकेंद्र नाथ बलराम सिंह संजय द्विवेदी दीपक बाजपेई ज्योति पाठक साधना रिंकी पाल सूर्य प्रताप शशांक एआरपी आदर्श कुमार योगेंद्र सिंह सेंगर महाराज सिंह धर्मेंद्र सिंह मनोज कुलश्रेष्ठ महेंद्र यादव महेशचंद्र यादव आलम प्रकाश हुकुम सिंह यादव रामनरेश संगीता देवी अनीश फातिमा कृष्ण मोहन आलोक राठौर मनीष सिंह लव कुमार रूपा देवी कंप्युटर प्रमोद कठेरिया आदेश सिंह शिवजीत सिंह अमित नीतू सिंह लक्ष्मी वंदना कुशवाहा कंचन लता रिचा सिंह बलजीत यादव आयोग कटियार प्रभात कुमार विद्यार्थी प्रदीप कटियार धर्मेंद्र राजपूत दिनेश राजपूत नरेश चंद्र चंद्रवीर यादव अनिल गौतम गौरव राजपूत सुमति कुमार शहनाज राम मूर्ति आदि शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Print Friendly, PDF & Email
AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Related Articles

AD
Back to top button