फतेहपुरउत्तरप्रदेश

गाँव गाँव में पेड़ लगाओ रहे सुहावना मौसम

गाँवों में खाली पडी़ जमीन पर अधिक से अधिक पौधे लगाएं! जिससे जमीन और क्षेत्र हरियाली की बयार आ जाए! जब जमीन पर पेड़ पौधों को अधिक से अधिक लगाया जायेगा!

हसवा,अमन यात्रा :  गाँवों में खाली पडी़ जमीन पर अधिक से अधिक पौधे लगाएं! जिससे जमीन और क्षेत्र हरियाली की बयार आ जाए! जब जमीन पर पेड़ पौधों को अधिक से अधिक लगाया जायेगा! तभी समय पर मानसून बनेगा! और यही कारण है कि जंगल दिनों- दिन उजाडे जा रहे हैं! तभी तो बादलों का मानसून नहीं बन पा रहे हैं! इस लिए पेड़ अनिवार्य रूप लगाएंगे!
हसवा विकास खंड क्षेत्र में बड़नपुर प्राथमिक विद्यालय प्रथम मे वन महोत्सव के अन्तर्गत भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा एवं एडीओ पचायत सत्य प्रकाश तिपाठी ने गाँव के ही विनोद कुमार, सावित्री देवी, रामसनेही, रामसेवक, विकास, रामू, श्यामू  आदि लोगों  को पौधे वितरण किया और तीन सौ परिवारों के आलवा समूहों को भी पौधे देकर संकल्प दिलाया कि अपने खेत और खाली जमीन पर पौधे लगाएंगे! जिस तरह बच्चे की देखभाल करते है ठीक उसी तरह प्रत्येक पौधे की देख भाल करना है! यह पेड़ पौधे भी आपके जीवन के लिए अमृत के समान है! अगर आप लोगो ने पेड़ काटेंगे और लगाएंगे नहीं तो मनुष्य के साथ- साथ जीव जंतु पर भी असर पडेगा! और आसमान में मानसून नहीं बनेगा! जिससे बरसात नहीं होगी! इसलिए  अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाएंगे! भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा ने कहा कि 40 वर्ष पूर्व के बुर्जगो ने पेड़ पौधे अधिक लगाते थे! आज भी पुरानी बागों में आम, महुआ, नीम के पौधे लगाएं जाते थे! और मैं यह संदेश युवाओं के लिए दे रहा हूँ कि अपने खेत और खाली जमीन पर पेड़ पौधे लगाएं! जिससे जमीन पर हरियाली बढ़ सकें! इस मौके पर ग्राम प्रधान सुचेत सिंह, प्रधानध्यापक अमरदीप, ममता देवी, कालिंदी देवी, जया पाडेय, ऊषा मौर्य सहित अन्य अभिवावक मैहजूद रहे!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button