गाली-गलौज का विरोध करने पर युवक से मारपीट, थाने में दी तहरीर मुकदमा दर्ज
थाना क्षेत्र के ग्राम अमौली कुर्मियान निवासी कल्लू पुत्र तुलाराम ने पड़ोसी पर मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए डेरापुर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित कल्लू के अनुसार 24 जून की रात करीब 10:30 बजे वह अपने घर पर खाना खा रहा था

डेरापुर। थाना क्षेत्र के ग्राम अमौली कुर्मियान निवासी कल्लू पुत्र तुलाराम ने पड़ोसी पर मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए डेरापुर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित कल्लू के अनुसार 24 जून की रात करीब 10:30 बजे वह अपने घर पर खाना खा रहा था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला राहुल पुत्र रामप्रसाद अपने भाई राजेश के साथ गाली-गलौज कर रहा था। जब उसने गाली देने का विरोध किया तो राहुल कथित रूप से गाली देते हुए उसके घर में घुस आया और मारपीट करने लगा। मारपीट में उसके चेहरे पर चोटें आईं।
तहरीर में आरोप लगाया गया है कि घटना के दौरान रामप्रसाद पुत्र तेजराम ने भी राहुल को उकसाते हुए मारपीट करने के लिए कहा। इसके बाद दोनों आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से चले गए।
पीड़ित ने बताया कि पुलिस द्वारा उसका चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है। उसने थाने में तहरीर देकर आरोपितों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों की तलाश जा रही है



