उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाया चाबुक, मुखबिर की सूचना पर अधिया व चार जिंदा कारतूस के साथ एक गिरफ्तार

रूरा।पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम तथा अवैध हथियार बरामदगी हेतु थाना रूरा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है।पुलिस ने गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर एक व्यक्ति को एक अवैध अधिया मय चार जिंदा कारतूस समेत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।पुलिस की इस कार्यवाही ने अपराध जगत में सनसनी मचा दी है।थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि यह कार्यवाही अपराध नियंत्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम व वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई है।आरोपी की पहचान रूरा थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव निवासी राजेश कुमार पुत्र सीताराम जाटव के रूप में हुई है।उन्होंने बताया कि कॉलर सावित्री देवी की सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपी राजेश कुमार को एक अदद अवैध अधिया 315 बोर तथा चार जिंदा कारतूस समेत रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।पूँछतांछ में आरोपी राजेश कुमार ने बताया कि यह असलहा उसे कुछ महीनों पहले खेत के पास कारतूसों समेत पड़ा मिला था।तब से वह इसे अपनी सुरक्षा के लिए अपने साथ रखता है।आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

AD
Back to top button