अपना देश

इसरो ने लॉन्च किया PSLV का 53वां मिशन

ISRO ने आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से PSLV-C51 सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया है. इस रॉकेट में 637 किलो के ब्राजीलियाई सैटेलाइट अमेजोनिया-1 सहित 18 अन्य सैटेलाइट्स भी अंतरिक्ष में भेजे गए. इनमें से 13 अमेरिका से हैं.

अमेजोनिया-1 ब्राजील का पहला सेटेलाइट है जो कि भारत में प्रक्षेपित गया. स्पेस किड्ज इंडिया ने एक एसडी कार्ड में भगवद गीता की इलेक्ट्रॉनिक प्रति को अंतरिक्ष में भेजा है. इसके अलावा सैटेलाइट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर भी लगाई गई है. इसरो चीफ के सिवन ने कहा, ‘मुझे ये बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि पीएसएलवी-सी 51 आज एमेजोनिया-1 के ऑर्बिट में सफलतापूर्वक लॉन्च हो गया. ब्राजील द्वारा डिजाइन और इंटीग्रेटेड इस पहले सैटेलाइट को लॉन्च करके भारत और इसरो बहुत गर्व और खुशी अनुभव कर रहा है.’

भारत की तरफ से लॉन्च किए गए विदेश सैटेलाइट की संख्या
साल 2021 में भारत का यह पहला अंतरिक्ष अभियान पीएसएलवी रॉकेट के लिए काफी लंबा होगा क्योंकि इसके उड़ान की समय सीमा 1 घंटा, 55 मिनट और 7 सेकेंड की है. अब भारत की तरफ से लॉन्च किए गए विदेश सैटेलाइट की कुल संख्या 342 हो गई है.

18 अन्य सैटेलाइट्स में से चार इन-स्पेस से हैं. इनमें से तीन भारतीय शैक्षणिक संस्थानों के संघ यूनिटीसैट्स से हैं, जिनमें श्रीपेरंबदुर में स्थित जेप्पिआर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, नागपुर में स्थित जीएच रायसोनी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग और कोयंबटूर में स्थित श्री शक्ति इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी शामिल हैं. एक का निर्माण सतीश धवन सैटेलाइट स्पेस किड्ज इंडिया द्वारा किया गया है और 14 एनएसआईएल से हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button