कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

पुलिस पर जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, मामला पंजीकृत  

बरौर थाना पुलिस ने शुक्रवार की देर शाम तीन व्यक्तियों के विरुद्ध सरकारी कार्य में बाधा डालने,पुलिसकर्मियों के साथ पूंछतांछ के दौरान गाली, गलौज करने,जानलेवा हमला करने तथा जान से मारने की धमकी देने संबंधी मामला पंजीकृत कर कार्यवाही की है।

पुखरायां। बरौर थाना पुलिस ने शुक्रवार की देर शाम तीन व्यक्तियों के विरुद्ध सरकारी कार्य में बाधा डालने,पुलिसकर्मियों के साथ पूंछतांछ के दौरान गाली, गलौज करने,जानलेवा हमला करने तथा जान से मारने की धमकी देने संबंधी मामला पंजीकृत कर कार्यवाही की है।

SUNIT AD
विज्ञापन

एस आई राजेश कुमार ने शुक्रवार की शाम बरौर थाने में शिकायती प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे के आसपास हमराही सरवरे आलम के साथ क्षेत्र में शांति व्यवस्था हेतु अपनी ड्यूटी पर मासूर थे।तत्पश्चात वह मुंडेरा गांव में किसी मामले की तहकीकात करने गए हुए थे।वहां पर वह किसी मामले को लेकर गांव के अभिषेक सचान से पूंछतांछ कर रहे थे कि तभी गांव निवासी सुनील कुमार तथा अविनाश ने अचानक गाली, गलौज शुरू कर दी तथा धमकी देने लगे।

 

विरोध करने पर तीनों ने एक राय होकर गाली, गलौज व जान से मारने की धमकी देते हुए व सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने हुए लात घूसों व लाठी डंडों से जानलेवा हमला कर दिया।जिसके चलते उन्हें चोटें आई हैं। थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button