उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

भोगनीपुर में बाइक अनियंत्रित होकर गिरी,बाइक सवार गंभीर भेजा गया जिला अस्पताल

कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के नोनापुर मोड़ के पास सोमवार दोपहर एक मोटरसाइकिल के अनियंत्रित होकर गिर जाने के चलते बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया

पुखरायां।कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के नोनापुर मोड़ के पास सोमवार दोपहर एक मोटरसाइकिल के अनियंत्रित होकर गिर जाने के चलते बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।जिसे पुखरायां सीएचसी में प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला अस्पताल रेफर किया गया है।घायल बाइक सवार की पहचान बरौर थाना क्षेत्र के बेंडामऊ गांव निवासी रमेश कुमार के पुत्र सौरभ के रूप में हुई है।सौरभ सोमवार दोपहर बाइक से भोगनीपुर की तरफ जा रहा था कि तभी अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई।हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।राहगीरों ने सौरभ को उपचार के लिए पुखरायां सीएचसी में भर्ती कराया।जहां मौजूद चिकित्सक अनूप कुमार ने प्राथमिक उपचार के पश्चात उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।घायल युवक के भाई सूरज ने बताया कि सौरभ बाइक से मुगल रोड के रास्ते भोगनीपुर की तरफ जा रहा था तभी रास्ते में यह हादसा हुआ।फिलहाल सौरभ को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Related Articles

AD
Back to top button