कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

गोकशी की घटना को अंजाम देने वाले एक आरोपी को  मुठभेड़ में दबोचा

मूसानगर थाना पुलिस ने शुक्रवार की भोर पहर गोकशी की घटना को अंजाम देने वाले एक आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है।मुठभेड़ के दौरान घायल हुए युवक को पुखरायां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। मूसानगर थाना पुलिस ने शुक्रवार की भोर पहर गोकशी की घटना को अंजाम देने वाले एक आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है।मुठभेड़ के दौरान घायल हुए युवक को पुखरायां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।थाना प्रभारी अखिलेश जैसवाल ने बताया कि बीते तीन जनवरी को मूसानगर थाने में गोवध निवारण अधिनियम व आर्म्स एक्ट के तहत एक अभियोग पंजीकृत किया गया था।

जिसमे गुड्डू उर्फ सफीक को मुखबिर की सूचना पर भोगनीपुर ओवरब्रिज के पास देर रात गिरफ्तार किया गया था।गोकशी की घटना में प्रयुक्त हथियारों के संबंध में पूंछतांछ की गई तो उसने पड़ाव के जंगल में गोकशी की घटना में प्रयुक्त हथियारों को छुपाने के बारे में जानकारी दी थी।आरोपी की निशानदेही पर जब उसे मौके पर ले जाया गया।जहां पहले से रखे तमंचा को लेकर आरोपी ने भागने का प्रयास किया।

 

जब पुलिस टीम ने उसको रोकने का प्रयास किया तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।इससे पुलिस टीम के हेड कांस्टेबल सुभाष चंद्र के बाएं हाथ में गोली छूकर निकल गई।वहीं पुलिस ने जवाबी कार्यवाही में गोली चलाई तो आरोपी गुड्डू उर्फ सफीक के बाएं पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया।जिसे तत्काल पुखरायां सीएचसी में उपचार के लिए भर्ती कराया गया।

क्षेत्राधिकारी रविकांत गौड़ ने बताया कि गुड्डू उर्फ सफीक की निशानदेही पर गौकशी में प्रयुक्त एक छुरी,एक कुल्हाड़ी,एक चापड़ व एक तमंचा 315 बोर,एक जिंदा कारतूस 315 बोर ,खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया है।मुख्य आरक्षी व आरोपी को उपचार के लिए पुखरायां सीएचसी में भर्ती कराया गया है।आरोपी के विरुद्ध गोवध निवारण अधिनियम व आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Print Friendly, PDF & Email
AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Related Articles

AD
Back to top button