गोपालपुर में किशोरी लापता,परिजनों की शिकायत पर पुलिस लापता किशोरी की तलाश में जुटी
भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के गोपालपुर गांव से बीते 20 मई को एक नाबालिक बालिका कही लापता हो गई।परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बाद भी उसका कहीं सुराग नहीं लग सका।परिजनों ने बालिका की गुमशुदगी थाना भोगनीपुर में दर्ज कराई है।पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर लापता बालिका की तलाश शुरू कर दी है

पुखरायां।भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के गोपालपुर गांव से बीते 20 मई को एक नाबालिक बालिका कही लापता हो गई।परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बाद भी उसका कहीं सुराग नहीं लग सका।परिजनों ने बालिका की गुमशुदगी थाना भोगनीपुर में दर्ज कराई है।पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर लापता बालिका की तलाश शुरू कर दी है।पुलिस ने लापता बालिका की बरामदगी के लिए लोगों से मदद की अपील की है।गोपालपुर गांव निवासी रामकुमार सैनी ने गुमशुदगी दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि उनकी पुत्री सौम्या सैनी उम्र करीब 17 वर्ष 06 माह बीते 20 मई की शाम करीब 6 बजे घर से अचानक कहीं चली गई है।काफी खोजबीन के बाद भी उसका कहीं कोई सुराग नहीं लग सका है।जिसके बाद परिजनों ने पुत्री की गुमशदगी की रिपोर्ट थाना भोगनीपुर में दर्ज कराई।पुलिस के मुताबिक लापता बालिका का आंख,कान,नाक कद औसत लम्बाई 4 फूट 5 इंच है।बालिका ने क्रीम कलर की जींस,नीली चौखाने की शर्ट तथा पैरों में चप्पल पहन रखी है।पुलिस ने लापता बालिका की बरामदगी हेतु लोगों से मदद की अपील की है तथा बालिका के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी होने पर संपर्क सूत्र क्षेत्राधिकारी भोगनीपुर 9454401471,संपर्क सूत्र प्रभारी निरीक्षक थाना भोगनीपुर 9454403693 तथा संपर्क सूत्र चौकी प्रभारी देवीपुर थाना भोगनीपुर 6395467710 पर सूचना देने की बात कही है।चौकी प्रभारी अतेंद्र सिंह ने बताया कि लापता बालिका की तलाश कराई जा रही है।



