उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

बाल शक्ति हायर सेकेंडरी स्कूल बरगवां को इंटर की मान्यता,क्षेत्र में खुशी

भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के विकासखंड मलासा क्षेत्र के बरगवां गांव स्थित बाल शक्ति हायर सेकेंडरी स्कूल ने शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए 30 अप्रैल 2026 को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद से बालक बालिका वर्ग के लिए इंटरमीडिएट विज्ञान वर्ग की मान्यता प्राप्त कर ली है।इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है और इसे ग्रामीण क्षेत्र के लिए मील का पत्थर माना जा रहा है

पुखरायां।भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के विकासखंड मलासा क्षेत्र के बरगवां गांव स्थित बाल शक्ति हायर सेकेंडरी स्कूल ने शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए 30 अप्रैल 2026 को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद से बालक बालिका वर्ग के लिए इंटरमीडिएट विज्ञान वर्ग की मान्यता प्राप्त कर ली है।इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है और इसे ग्रामीण क्षेत्र के लिए मील का पत्थर माना जा रहा है।इस मान्यता के बाद अब क्षेत्र के छात्र छात्राओं को इंटरमीडिएट स्तर की शिक्षा अपने ही क्षेत्र में उपलब्ध होगी।इससे अभिभावकों को अपने बच्चों को दूरस्थ भेजने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी साथ ही आर्थिक बोझ में भी कमी आएगी।शिक्षा के क्षेत्र में यह कदम क्षेत्र को नई पहचान दिलाने वाला साबित होगा।मान्यता की खबर मिलते ही विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल बन गया।विद्यालय प्रबंधक चंद्रभान सिंह के नेतृत्व में शिक्षक,कर्मचारी और क्षेत्रवासी एकत्र हुए और एक दूसरे का मुंह मीठा करा खुशी का इजहार किया।इस दौरान पटाखे फोड़े गए और विभिन्न स्थानों पर मिठाइयां बांटकर इस उपलब्धि को साझा किया गया।इस मौके पर विद्यालय संस्थापक चंद्रिका प्रसाद, प्रधानाचार्या सुचेता सिंह,उपप्रधानाचार्य कपिल कुमार,अनुराग उपाध्याय, जयशंकर, हरिमोहन सिंह समेत बड़ी संख्या में शिक्षक,कर्मचारी,अभिभावक एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।सभी ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह कदम क्षेत्र के शैक्षिक विकास को नई दिशा देगा और ग्रामीण प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने के लिए मजबूत आधार प्रदान करेगा।

Related Articles

AD
Back to top button