उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

गौर में राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत,ग्रामीणों में शोक

कानपुर देहात के भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के गौर गांव में शनिवार सुबह राष्ट्रीय पक्षी मोर मृत अवस्था में मिला।घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए।सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम भी गांव पहुंची

भोगनीपुर।कानपुर देहात के भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के गौर गांव में शनिवार सुबह राष्ट्रीय पक्षी मोर मृत अवस्था में मिला।घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए।सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम भी गांव पहुंची।ग्रामीणों ने सुबह मोर को मृत अवस्था में देखा तो उन्होंने वन विभाग को सूचना दी।सूचना मिलने पर वन विभाग के कर्मचारी मोनू सिसोदिया मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की ।इसके बाद टीम मृत मोर को साथ ले गई।ग्रामीणों ने बताया कि यह मोर अक्सर गांव में घूमता दिखाई देता था और ग्रामीण उसे दाना पानी देते थे।उसकी अचानक मौत से ग्रामीण काफी दुखी हैं।बच्चों और बुजुर्गों में भी इस घटना को लेकर मायूसी देखी गई।मोर की मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।ग्रामीणों द्वारा गर्मी,बीमारी या अन्य कारणों से मौत की आशंका जता रहे हैं।वन विभाग ने बताया कि जांच के बाद ही सटीक कारणों का पता लगाया जा सकेगा।राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत से पूरे गांव में उदासी का माहौल है।ग्रामीण इसे प्रकृति और अन्य वन्य जीव संरक्षण से जुड़ा एक गंभीर मामला मान रहे हैं।

Related Articles

AD
Back to top button