संदलपुर में सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवक घायल
कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के बिछियापुर गांव के सामने देर शाम एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।जिन्हें हवासपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के पश्चात गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया

मंगलपुर।कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के बिछियापुर गांव के सामने देर शाम एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।जिन्हें हवासपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के पश्चात गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है।मिली जानकारी के मुताबिक सिकंदरा थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव निवासी लालजी ,कल्लू और अंकित अपनी बाइक से सिकंदरा की तरफ जा रहे थे।बिछियापुर गांव के सामने अचानक उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई।हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।हादसे की सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को हवासपुर सीएचसी में भर्ती कराया।जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला अस्पताल रेफर कर दिया।संदलपुर चौकी प्रभारी संजय दत्त वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।



