हमीरपुरउत्तरप्रदेश

ग्राम पंचायत के सदस्यों व समितियों ने ग्राम प्रधान व सचिव पर सरकारी धन का गबन करने का लगाया आरोप, उच्चाधिकारियों से जांच की मांग की

राठ क्षेत्र के गोहाण्ड विकासखण्ड के ग्राम इटेलियाबाजा का है। जहा ग्राम पंचायत के सदस्यों ने ग्राम प्रधान व सचिव पर विकास के नाम पर कई तरह से घपला करने का आरोप लगाते हुए बताया कि कच्चे पक्के कार्यों के साथ सीसी रोड निर्माण कार्य मानक के अनुसार नहीं कराए गए।

हमीरपुर, अमन यात्रा : राठ क्षेत्र के गोहाण्ड विकासखण्ड के ग्राम इटेलियाबाजा का है। जहा ग्राम पंचायत के सदस्यों ने ग्राम प्रधान व सचिव पर विकास के नाम पर कई तरह से घपला करने का आरोप लगाते हुए बताया कि कच्चे पक्के कार्यों के साथ सीसी रोड निर्माण कार्य मानक के अनुसार नहीं कराए गए। आरोप यह भी है की ग्राम पंचायत में कराए जा रहे सारे काम मजदूरों से न कराकर ट्रैक्टर और जेसीबी मशीन से कराया जा रहा है। जो की कही न कही पंचायती राज अधिनियमों और शासनदेशो का खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा है।

वही जल प्रबन्धन समिति के अध्यक्ष रामरतन ने बताया की सचिवालय में लगा नल कई दिनो से खराब पड़ा है साथ ही गांव के नल भी रिबोर कराए गए जिसमे गबन का आरोप लगाया है। बता दें कि शौचालय निर्माण में भी ग्रामीणों ने धांधली का आरोप लगाया है। इस तरह से गांव के प्रत्येक विकास कार्य में ग्रामीणों ने प्रधान और सचिव पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने के साथ साथ ग्राम पंचायत के सदस्यों में रामरतन, हरिहर, रीतेश, रामहेत, जीतेंद्र कुमार, हरिश्चंद्र, किरन, सुशील कुमार, गोल्डी, भरत कुमार आदि को उनके दयित्यो और अधिकारों से वंचित रखा गया है। इसलिए ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र देकर फर्जी तरीके से सरकारी धन निकालने और गांव के विकास कार्यों की गहनता से जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button