कानपुर

सर्दियां शुरू होते ही कानपुर में बढऩे लगीं चोरियां, सागर मार्केट में दुकानों से 64 मोबाइल फोन समेत नकदी गायब

फीलखाना थाना क्षेत्र में पुलिस की गश्त को धता बताते हुए चोरों ने एक बार फिर सागर मार्केट के सामने मोबाइल रिपेयरिंग की कई दुकानों के ताले तोड़ दिए। एक माह में 8 दुकानों के काउंटर तोड़कर चोरी की जा चुकी है लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

कानपुर,अमन यात्रा । सर्दियां शुरू होते ही चोरों ने शहर में दुकानों के ताले तोड़कर माल पार करना प्रारंभ कर दिया है। फीलखाना थाना क्षेत्र में पुलिस की गश्त को धता बताते हुए चोरों ने एक बार फिर सागर मार्केट के सामने मोबाइल रिपेयरिंग की कई दुकानों के ताले तोड़ दिए पांच दुकानों से काउंटर तोड़कर करीब 64 मोबाइल फोन और नकदी ले गए। पुलिस ने अब तक मुकदमा दर्ज नहीं किया है। पिछले दिनों भी चोरों ने तीन दुकानों के ताले तोड़कर करीब सौ मोबाइल फोन पर कर दिए थे।

इन-दुकानों में चोरों ने किए हाथ साफ 

पनकी थाना क्षेत्र के काशीराम कॉलोनी निवासी अजीत गौतम व उनके भाई अमित ने बताया रविवार रात करीब 9:00 बजे दुकान बंद करके घर चले गए थे। सोमवार सुबह करीब 11:00 बजे दुकान खोलने पहुंचे तो दुकान की रैक गायब थी। चोर रिपेयरिंग के लिए आए 15 मोबाइल फोन, एसेसरीज व नकदी समेत रैक ले गए थे। उनके बगल में आकाश मोबाइल रिपेयरिंग दुकान से भी चोरों ने रिपेयरिंग वाले 14 मोबाइल फोन गायब कर दिए थे। इसके आगे शुक्लागंज निवासी जय गौतम की दुकान से 25 मोबाइल फोन, सोनू मोबाइल रिपेयरिंग शॉप से 10 मोबाइल फोन भी चोरी हुए। काउंटर में रखे हजारों रुपये भी चोर ले गए थे। घटना से आक्रोशित दुकानदारों ने हंगामा किया तब पुलिस मौके पर पहुंची। दुकानदारों ने बताया कि एक माह में 8 दुकानों के काउंटर तोड़कर चोरी की जा चुकी है लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

इनका ये है कहना

थाना प्रभारी सतीश चंद्र साहू ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से चोरों का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही उन्हेंं गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button