उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूजलखनऊ

12 फरवरी से सुबह नौ बजे से खुलेंगे परिषदीय विद्यालय

प्रदेश के परिषदीय विद्यालय सोमवार से सुबह नौ बजे से खुलेंगे। शासन ने मौसम खुलने के साथ ही स्कूल का समय पूर्व निर्धारित समय पर करने का निर्णय लिया है।

लखनऊ/कानपुर देहात। प्रदेश के परिषदीय विद्यालय सोमवार से सुबह नौ बजे से खुलेंगे। शासन ने मौसम खुलने के साथ ही स्कूल का समय पूर्व निर्धारित समय पर करने का निर्णय लिया है।

प्रदेश में पड़ रही कड़ाके की ठंड को देखते हुए 23 जनवरी 2024 से परिषदीय विद्यालयों का समय सुबह दस बजे से दोपहर तीन बजे तक कर दिया गया था।

बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव प्रताप सिंह बघेल ने आदेश जारी किया है जिसमें कहा गया है कि 12 फरवरी 2024 से परिषदीय व मान्यता प्राप्त विद्यालय पूर्व में तय किए गए समय सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक संचालित किए जाएंगे।

Related Articles

AD
Back to top button