कानपुरउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज
घाटमपुर की छात्रा अंशिका सचान ने सीबीएससी 10 वीं की परीक्षा में लहराया परचम
मिला सम्मान, परिवार हुआ गौरवान्वित

कानपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के कक्षा 10 वीं के परीक्षा परिणाम में घाटमपुर की छात्रा अंशिका सचान ने अदभुत सफलता हासिल की।चीना पब्लिक स्कूल की अंशिका ने 95 प्रतिशत अंक हासिल कर सभी को हैरान कर दिया।इस सफलता के बाद पूरे इलाके में जश्न का माहौल है और स्कूल में खुशी का माहौल रहा।
वेद प्रकाश सचान,उर्मिला सचान की पुत्री तथा ज्ञान प्रकाश सचान की भतीजी अंशिका ने अपनी मेहनत व लगन के बल पर न सिर्फ उनके परिवार को गर्व महसूस कराया बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम भी रोशन किया।स्कूल प्रबंधन ने कहा कि यह सफलता उसकी मेहनत,अनुशासन और समर्पण का परिणाम है।छात्रा अंशिका ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता पिता और शिक्षकों को दिया।उन्होंने बताया कि उन्हें खुद उम्मीद नहीं थी कि वह इतने अच्छे अंक हासिल कर पाएंगी।
उनके शिक्षकों ने हर विषय को सरलता से समझाया और परिवार ने हर वक्त उन्हें प्रोत्साहित किया।उनके पिता वेद प्रकाश और मां उर्मिला देवी ने अपनी बेटी की मेहनत और लगन की सराहना की।उन्होंने कहा कि उनकी बेटी हमेशा से ही पढ़ाई को गंभीरता से लेती रही है और हर दिन ईमानदारी से तैयारी करती थी।मां ने कहा कि इस उपलब्धि ने पूरे परिवार को गर्व महसूस कराया है और यह दिखाता है कि निरंतर मेहनत का फल हमेशा मीठा होता है।
उनकी यह उपलब्धि उन सभी छात्रों के लिए एक प्रेरणा बन गई है जो बड़े सपने देखती हैं।स्कूल प्रबंधन ने कहा कि अंशिका की यह उपलब्धि न केवल स्कूल बल्कि पूरे जनपद के लिए गर्व का विषय है।उन्होंने जोर देते हुए कहा कि यदि छात्र दृढ़ निश्चय कर लें तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है।स्कूल प्रबंधन ने छात्रा के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वह भविष्य में भी इसी तरह नए आयामों को छूती रहेंगी।
Tags
अंशिका सचान कानपुर



