कानपुर

घाटमपुर में चाय विक्रेता को बेरहमी से उतारा मौत के घाट, कुचल दिया सिर और चेहरा

नगर के जहानाबाद रोड स्थित शुभ रेसॉर्ट के सामने चाय का स्टाल लगाने वाले दुकानदार की मंगलवार रात हत्या कर दी गयी। बुधवार सुबह शव स्टाल के पीछे शव पड़ा मिला।

घाटमपुर,अमन यात्रा। नगर के जहानाबाद रोड स्थित शुभ रेसॉर्ट के सामने चाय का स्टाल लगाने वाले दुकानदार की मंगलवार रात हत्या कर दी गयी। बुधवार सुबह शव स्टाल के पीछे शव पड़ा मिला। शव के चेहरे और सिर पर कई चोट के निशान है। सूचना पर इंस्पेक्टर धनेश प्रशाद और सीओ पवन गौतम जांच करने पहुचे।

 

बगला गोपालपुर गांव निवासी 65 साल के बलराम सचान की शुभ रेसॉर्ट के सामने चाय की दुकान है। बेटे जसवंत ने बताया कि बलराम रात को चाय की दुकान पर ही सोते थे। मंगलवार को दुकान के पास स्थित शुभ रेसॉर्ट में अखंड रामायण का समापन हुआ था।

 

वहां रात 11 बजे तक निमंत्रण चलता रहा। बलराम भी वहां मौजूद थे। इसके बाद सब घर चले गए। सुबह करीब 8 बजे गांव के ही शैलेंद्र सचान दुकान आये तो उन्होंने दुकान के पीछे बलराम का शव पड़ा देखा। इसके बाद स्वजनों को सूचना दी गयी।

 

शव में चोट के निशान थे। चेहरे और सिर पर चोट थी। जसवंत ने अभी किसी पर हत्या का आरोप नहीं लगाया है। बलराम की हत्या के बाद से पत्नी कमलेश कुमारी का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Related Articles

AD
Back to top button