
चंदौली: गणतंत्र दिवस परेड की तैयारियां शुरू, फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान पुलिस के जवानों का जोश हाई
चंदौली। 26 जनवरी को होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह के लिए तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इसके लिए पुलिस के जवानों द्वारा समारोह के परेड के लिए पूर्वाभ्यास किया जा रहा है।
चंदौली में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस परेड को देखने के लिए बाहर के लोग भी पहुंचते हैं। ऐसे में गणतंत्र दिवस परेड के लिए पुलिस के जवानों की तैयारी शुरू है। सुबह जिस वक्त 20 मीटर तक भी कुछ दिखाई नहीं पड़ता उस वक्त परेड में शामिल होने वाली कई टुकड़ियां अपनी तैयारी में जुट जाती हैं।
कोहरा, ठंड की वजह से भले ही पारा नीचे है लेकिन पुलिस के जवानों का जोश बिल्कुल हाई है। अपनी-अपनी टुकड़ियों के साथ जवान सुबह-सुबह परेड की रिहर्सल शुरू करते है।
डीएसपी रघुराज ने बताया कि आगामी गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर जोरो-शोरों से तैयारियां हो रही हैं। परेड की रिहर्सल चल रही है, जहां कड़ाके की ठंड में जवानों को रिहर्सल करते हुए देखा जा सकता है। रिहर्सल के दौरान जवानों का जोश हाई दिखा। ठंड और कोहरे के बीच जवानों की रिहर्सल का शानदार नजारा देखते ही बन रहा है।
भी



