उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में पुरानी रंजिश के चलते जानलेवा हमला,दो नामजद समेत पांच के खिलाफ मामला दर्ज

कानपुर देहात में मंगलपुर थाना क्षेत्र के झींझक कस्बे में एक सब्जी व्यापारी के साथ पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने जानलेवा हमला कर दिया।घटना 23 जनवरी की रात करीब 9.30 बजे की है,जब पीड़ित असलम दिन भर की वसूली करके सब्जी मंडी लौट रहा था

Story Highlights
  • पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी

पुखरायां।कानपुर देहात में मंगलपुर थाना क्षेत्र के झींझक कस्बे में एक सब्जी व्यापारी के साथ पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने जानलेवा हमला कर दिया।घटना 23 जनवरी की रात करीब 9.30 बजे की है,जब पीड़ित असलम दिन भर की वसूली करके सब्जी मंडी लौट रहा था।पीड़ित असलम ने पुलिस को बताया कि जब वह नहरपुल झींझक में पास नहिली रोड पर पहुंचा तभी शंकरगंज के रहने वाले मुन्ना सिंह ने दो बेटे लालू और पुत्ती सिंह अपने दो तीन अज्ञात साथियों के साथ वहां आ धमके।आरोपियों ने पहले गाली गलौज की और जब उसने इसका विरोध किया तो उन्होंने लोहे की रॉड से उस पर हमला कर दिया।जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर लालू और पुत्ती सिंह के साथ साथ 2.3 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।थाना प्रभारी संजय गुप्ता ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Related Articles

AD
Back to top button