उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

जिस भाई ने दिया था रक्षा का वचन, उसी ने कर दिया ऐसा कारनामा

रसूलाबाद थाना क्षेत्र में रिश्ते को शर्मसार करने वाली एक जघन्य घटना सामने आई है, जहां 19 वर्षीय चचेरे भाई पर 11 वर्षीय नाबालिग भतीजी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है। नाबालिग पड़ोस में पानी लेने गई थी, तभी आरोपी ने उसे कमरे में बंद कर इस वारदात को अंजाम दिया

रसूलाबाद। रसूलाबाद थाना क्षेत्र में रिश्ते को शर्मसार करने वाली एक जघन्य घटना सामने आई है, जहां 19 वर्षीय चचेरे भाई पर 11 वर्षीय नाबालिग भतीजी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है। नाबालिग पड़ोस में पानी लेने गई थी, तभी आरोपी ने उसे कमरे में बंद कर इस वारदात को अंजाम दिया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा आरोपी को तलाश कर रही है।

पानी लेने गई मासूम, बनी हवस का शिकार
घटना मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे की है। नाबालिग के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी पड़ोस में रहने वाले एक पारिवारिक सदस्य के घर फ्रिज से पानी लेने गई थी। इसी दौरान, रिश्ते में लगने वाले 19 वर्षीय चचेरे भाई ने उसे कमरे में बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया।

घंटेभर बाद मां ने देखा लहूलुहान हाल
घटना के बाद नाबालिग की हालत बिगड़ गई। करीब एक घंटे बाद जब पीड़िता की मां उसे देखने आरोपी के घर पहुंची, तो बेटी को लहूलुहान हालत में देखकर वह बेहोश हो गईं। इसके बाद परिजन पीड़िता को लेकर तत्काल थाने पहुंचे और पुलिस को घटना की पूरी जानकारी दी।

पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच,  प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं। पीड़िता को उसकी मां और एक महिला पुलिसकर्मी के साथ चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Related Articles

AD
Back to top button