उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

चांदपुर में न्याय पंचायत की मासिक संकुल बैठक संपन्न

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अजय कुमार मिश्रा के निर्देशन व खंड शिक्षा अधिकारी आनंद भूषण के पर्यवेक्षण में शुक्रवार को विकासखंड मलासा के उच्च प्राथमिक विद्यालय चांदपुर में न्याय पंचायत के शिक्षकों की मासिक संकुल बैठक का आयोजन

Story Highlights
  • शैक्षिक गुणवत्ता,नवाचार पर चर्चा शिक्षकों ने साझा की रणनीति

पुखरायां।जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अजय कुमार मिश्रा के निर्देशन व खंड शिक्षा अधिकारी आनंद भूषण के पर्यवेक्षण में शुक्रवार को विकासखंड मलासा के उच्च प्राथमिक विद्यालय चांदपुर में न्याय पंचायत के शिक्षकों की मासिक संकुल बैठक का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।बैठक के दौरान विभिन्न शिक्षण बिंदुओं और नवाचार पर चर्चा की गई।एआरपी अश्वनी कटियार ने फीता काटकर बैठक का शुभारंभ किया।उन्होंने न्यायपंचायत स्तरीय खेलकूद पर चर्चा करते हुए टीएलएम का प्रदर्शन अनिवार्य रूप से किए जाने पर जोर दिया।उन्होंने यह भी बताया कि शिक्षा विभाग का राष्ट्रीय डाटा सिस्टम है।इसमें जिले के सभी स्कूलों की प्रोफाइल दर्ज की जाती है।बैठक में विकसित भारत बिल्डथान 2025 के अंतर्गत उच्च शिक्षा संस्थानों से सहयोग प्राप्त किए जाने हेतु परिषदीय स्कूलों से समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया गया।नोडल शिक्षक मनोज मिश्रा ने बैठक के बिंदुओं की विस्तार से चर्चा की एवं उन्हें विद्यालयों में क्रियान्वयन कराने पर विशेष जोर दिया गया।उन्होंने शिक्षकों को विद्यालय में बच्चों की उपस्थित बढ़ाने,अभिभावकों से गांव गांव संपर्क करने और नियमित विद्यालय न आने वाले बच्चों की पहचान करने के लिए प्रेरित किया।बैठक में एक सीख एक बदलाव,डिजिटल शिक्षण योजना,गणित,विज्ञान किट,इंस्पायर अवार्ड,इको क्लब और सत्र परीक्षा जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।इस मौके पर शैलेन्द्र सचान,वेद प्रकाश यादव,प्रदीप यादव,अनुराग,मनोज,संजय, राधा,दीपा,रेखा,प्रतिमा,रूपा सोनकर,निधि,सोनी,हेमलता, नम्रता,भावना आदि शिक्षक मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button