विशेष बच्चों के साथ ‘लाइफ इंस्पायरिंग फाउंडेशन’ की भावनात्मक मुलाकात
समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय लाइफ इंस्पायरिंग फाउंडेशन (LiF NGO) की टीम ने आज कानपुर नगर स्थित एक विशेष बच्चों के विद्यालय (साकार स्पेशल स्कूल, आनंदपुरी - मंदबुद्धि बच्चों को समर्पित) का दौरा किया

कानपुर नगर। समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय लाइफ इंस्पायरिंग फाउंडेशन (LiF NGO) की टीम ने आज कानपुर नगर स्थित एक विशेष बच्चों के विद्यालय (साकार स्पेशल स्कूल, आनंदपुरी – मंदबुद्धि बच्चों को समर्पित) का दौरा किया। इस दौरान संस्था के स्वयंसेवकों ने बच्चों के साथ कई मनोरंजक एवं शैक्षणिक गतिविधियाँ आयोजित कीं।
कार्यक्रम की शुरुआत खेल और सीखने की गतिविधियों से हुई, जिसमें बच्चों ने अल्फाबेट गेम और हॉपस्कॉच (कूद-फांद का खेल) में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसके बाद संस्था के सदस्यों के साथ बच्चों ने संगीत की धुन पर नृत्य कर खूब आनंद लिया। बच्चों के चेहरों पर मुस्कान और उत्साह देखने लायक था।
कार्यक्रम के अंत में संस्था द्वारा बच्चों को केले, सेब, स्नैक्स, टॉफियाँ और चिप्स वितरित किए गए। यह अचानक हुई मुलाकात बच्चों के लिए एक प्यारा सरप्राइज साबित हुई। बच्चों ने खुशी से टीम को गले लगाकर विदा किया और जल्द दोबारा आने का अनुरोध किया।
संस्था के सदस्यों ने बताया कि इस प्रकार की मुलाकातें न केवल बच्चों को खुशी देती हैं, बल्कि समाज में समावेश और संवेदना के भाव को भी मजबूत करती हैं। टीम ने वादा किया कि वे आगे भी नियमित रूप से ऐसे विशेष बच्चों के बीच जाकर समय बिताएँगे और उन्हें प्रोत्साहित करते रहेंगे।
आज का यह दौरा उत्साह, हँसी और भावनाओं से भरपूर रहा — जिसने सभी के दिलों में एक अमिट याद छोड़ दी।
आज के कार्यक्रम में संस्था की ओर से अंकित सिंह, देवेन्द्र सिंह, मोहम्मद दानिश, सौरभ सिंह, अल्का मैम, सरिता मैम, विनय वाजपेयी आदि मौजूद रहे | संस्था से जुड़ने के लिए 9453220422 पर कॉल या www.lifngo.org पर विजिट करें l



