उत्तरप्रदेशऔरैयाफ्रेश न्यूज

चिकित्सा अधिकारी ने सी एच ओ व फाइलेरिया रोगियों को वितरण किया किट

उत्तर प्रदेश सरकार के आदेशानुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरदो में चिकित्सा अधिकारी शिव शंकर यादव व डॉक्टर जेपी सिंह के नेतृत्व में अस्पताल में तैनात सी एच ओ व फाइलेरिया रोगियों को किट वितरण की गई।

खागा,फतेहपुर- उत्तर प्रदेश सरकार के आदेशानुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरदो में चिकित्सा अधिकारी शिव शंकर यादव व डॉक्टर जेपी सिंह के नेतृत्व में अस्पताल में तैनात सी एच ओ व फाइलेरिया रोगियों को किट वितरण की गई। खागा तहसील क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरदो में उत्तर प्रदेश सरकार के आदेशानुसार जिला स्वास्थ्य केंद्र से उपलब्ध किट का वितरण करते हुए चिकित्सा अधिकारी शिव शंकर यादव ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पवन कुमार, पूजा यादव, नवल किशोर सैनी, विनोद कुमार ,भागीरथ सहित 14 सी एच ओ तैनात हैं। जिन्हें जिला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से प्राप्त लैपटॉप, प्रिंटर व हेडफोन वितरण किए गए हैं।इसी प्रकार इन्होंने बताया कि केंद्र में 72 फाइलेरिया रोगी है। सभी को सूचित कर दिया गया है। और किट में  बाल्टी, मग्गा, साबुन, तोलिया व टप जिला सामुदायिक केंद्र से  प्राप्त हुआ है । तथा उन्होंने बताया कि आज लगभग 20 फाइलेरिया रोगी आए हुए थे। जिन्हें किट वितरण कर दी गई है। शेष जैसे जैसे आते जाएंगे सभी को वितरण कर दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button