चित्रकूटउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

चित्रकूट न्यूज – मौत बनकर दौड़ा कूलर का करंट: पानी भरते समय 23 वर्षीय युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत

अस्पताल से मिली सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शुक्रवार दोपहर पोस्टमार्टम कराया और कानूनी कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

चित्रकूट। जनपद के मानिकपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पतेरिया गांव में बीते गुरुवार की रात एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है जहां घर में रखे कूलर में पानी डालते समय बिजली के करंट की चपेट में आने से एक 23 वर्षीय युवक की जान चली गई।

 

मृतक अरविंद सिंह पुत्र कल्लू सिंह सरैया स्थित एक किराना स्टोर में काम करता था और गुरुवार रात लगभग साढ़े नौ बजे जब वह काम से लौटकर कमरे में रखे कूलर में पानी भरने लगा तभी वह अचानक उसमें उतर रहे करंट की चपेट में आकर चिपक गया।

 

परिजनों के अनुसार भाई की चीख सुनकर बहन ने तुरंत हिम्मत दिखाते हुए उसे बिजली के संपर्क से छुड़ाने की कोशिश की और आनन-फानन में परिजन उसे निजी वाहन से जिला अस्पताल सोनेपुर ले गए लेकिन अफसोस कि वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

अस्पताल से मिली सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शुक्रवार दोपहर पोस्टमार्टम कराया और कानूनी कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। जवान बेटे की इस आकस्मिक मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और समूचे गांव में शोक की लहर व्याप्त है।

 

 

 

Related Articles

AD
Back to top button