कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में गुमशुदा बालक सकुशल बरामद

रूरा पुलिस ने महज कुछ ही घंटों में किया बरामद, परिजनों ने जताया आभार

कानपुर देहात में थाना रूरा पुलिस ने एक 12 वर्षीय गुमशुदा बालक को पुलिस ने खोज निकाला है।जिसके बाद परिजनों को बुलाकर उनके सुपुर्द किया गया।पीड़ित परिजनों ने इसके लिए पुलिस का आभार जताया है।

जानकारी के मुताबिक बीते गुरुवार को थाना रूरा क्षेत्र के काशीपुर निवासी बाल गोविंद सिंह से पुलिस को सूचना मिली कि बांदा जिले के मरुका थाना क्षेत्र के कुरहा निवासी उनके साले का पुत्र चाहत जो उनके पास रहकर पढ़ता था।

 

दोपहर करीब तीन बजे वह गांव में ही कोचिंग पढ़ने के वास्ते गया था।परन्तु वह कोचिंग न जाकर अन्यत्र कहीं चला गया।जब काफी देर तक वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की परंतु उसका कहीं सुराग नहीं लग सका।थाने पर सूचना प्राप्त होते ही स्थित की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम बालक की खोज में जुट गई।

 

शुक्रवार को पुलिस टीम ने कड़ी मशक्कत कर बालक को सकुशल बरामद कर लिया।जिसके बाद पुलिस ने परिजनों को बुलाकर पहचान के बाद सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया। बालक को सकुशल सुरक्षित पाकर परिजनों ने भावुकता के साथ पुलिस का आभार व्यक्त किया।

 

 

 

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button