उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

सिकंदरा में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग में किसानों की 20 बीघा अरहर की फसल जलकर राख

कानपुर देहात के सिकंदरा तहसील क्षेत्र के गौरी रतन बांगर गांव में शनिवार को भीषण आग लगने से किसानों की लगभग 20 बीघा अरहर की फसल जलकर राख हो गई।जिससे किसानों को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया

Story Highlights
  • फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
  • राजस्व टीम ने किया नुकसान का आकलन

कानपुर देहात के सिकंदरा तहसील क्षेत्र के गौरी रतन बांगर गांव में शनिवार को भीषण आग लगने से किसानों की लगभग 20 बीघा अरहर की फसल जलकर राख हो गई।जिससे किसानों को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।

 

संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और किसान हबलाल,संतोष सिंह,धर्म सिंह,देव सिंह,सुरेश और अमर सिंह की लगभग 20 बीघा कटी अरहर की फसल को अपनी चपेट में ले लिया।खेतों से उठता धुआं और आग की लपटें देख चरवाहों ने ग्रामीणों को सूचना दी।जिसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को घटना की सूचना दी।सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।लेकिन तब तक किसानों की कटी पड़ी अरहर की फसल पूरी तरह जलकर नष्ट हो चुकी थी।

 

घटना से किसानों को लाखों रुपए का आर्थिक नुकसान हुआ है।सिकंदरा एसडीएम प्रद्युम्न कुमार ने बताया कि आग लगने की सूचना पर उन्होंने क्षेत्रीय लेखपाल को नुकसान का आकलन कर जांच कराने के निर्देश दिए हैं।उन्होंने आश्वासन दिया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद प्रभावित किसानों को आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button