कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

चूल्हे से लगी आग में झुलसी मां और दो बेटे, रेफर

भोगनीपुर कस्बे में गुरुवार की रात्रि खाना बनाते समय अचानक चूल्हे में लगी आग के कारण उसकी चपेट में आने से एक महिला तथा उसके दो पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए।

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। भोगनीपुर कस्बे में गुरुवार की रात्रि खाना बनाते समय अचानक चूल्हे में लगी आग के कारण उसकी चपेट में आने से एक महिला तथा उसके दो पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा गया।हालत गंभीर देख डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार के पश्चात तीनों को उपचार के लिए कानपुर के उर्सला अस्पताल रेफर किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भोगनीपुर कस्बा निवासिनी समसून निशा पत्नी जावेद गुरुवार की रात्रि सिलेंडर में खाना बना रही थी कि तभी अचानक किन्ही कारणों से चूल्हे में लगी आग के कारण महिला समेत उसके दो पुत्र जुबेर उम्र करीब 11 वर्ष तथा जाफर उम्र करीब 09 वर्ष आग की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गए।

आनन फानन में महिला समेत तीनों घायलों को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।जहां से हालत में सुधार होते ना देख डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार के पश्चात उन्हे कानपुर के उर्सला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।जहां उनका उपचार जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button