कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: सरकारी कुर्सी छोड़ सियासत में उतरे अलंकार अग्निहोत्री, अकबरपुर में समर्थकों का रेला

बारा टोल प्लाजा पर युवाओं ने बिछाया पलक-पावड़ा, 'जय श्री राम' के नारों से गूंजा हाईवे

Story Highlights
  • पूर्व पीसीएस अधिकारी ने फूंका 'राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा' का बिगुल, राजनीति में दी दस्तक
  • 19 अप्रैल को अकबरपुर में होगा विप्र समागम, विप्र एकता की हुंकार भरेंगे अलंकार अग्निहोत्री

कानपुर देहात: प्रशासनिक पद के मोह को त्यागकर समाज सेवा और राजनीति की राह चुनने वाले पूर्व पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री का शुक्रवार को अकबरपुर की धरती पर ऐतिहासिक स्वागत हुआ। यूजीसी कानून के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट पद से इस्तीफा देकर सुर्खियों में आए अलंकार अग्निहोत्री ने अब ‘राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा’ नाम से नए राजनीतिक दल का गठन किया है। उनके अकबरपुर आगमन की सूचना मिलते ही बारा टोल प्लाजा पर हजारों की संख्या में युवाओं और समर्थकों की भीड़ जुट गई, जिन्होंने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया।


मंदिर में मत्था टेककर की जनकल्याण की कामना

जबरदस्त स्वागत जुलूस के साथ अलंकार अग्निहोत्री सबसे पहले प्रसिद्ध कालिका देवी मंदिर पहुंचे। वहां उन्होंने मां कालिका का विधिवत पूजन-अर्चन किया और समाज की खुशहाली व जनकल्याण की प्रार्थना की। इस दौरान मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं ने भी उनका भव्य अभिनंदन किया। समर्थकों के जोश और नारों से पूरा वातावरण भक्तिमय और उत्साह से सराबोर नजर आया। इसके बाद वे एक निजी गेस्ट हाउस पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी भावी राजनीतिक रणनीति का खुलासा किया।


विप्र समागम से दिखाएंगे ताकत, समाज के हर वर्ग को जोड़ने का संकल्प

प्रेस वार्ता के दौरान अलंकार अग्निहोत्री ने कहा कि उनका संगठन ‘राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा’ राजनीति में एक मजबूत विकल्प बनकर उभरेगा, जो समाज के हर वर्ग के अधिकारों की लड़ाई लड़ेगा। उन्होंने 19 अप्रैल को अकबरपुर इंटर कॉलेज में होने वाले विशाल विप्र समागम और संत पूजन कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर जनसंपर्क करने की अपील की। इस दौरान भारी संख्या में भार्गव परशुराम सेवा समिति के पदाधिकारी और वरिष्ठ समाज सेवी उपस्थित रहे।

इस दौरान ब्रह्म कुमार द्विवेदी, अवधेश तिवारी, संजय अवस्थी, राजेश शुक्ला, प्रधानाचार्य भारत सिंह, अनिल बाजपेयी, मनोज त्रिवेदी, अभिषेक मिश्रा, मंजुल शुक्ला, अजयकांत दीक्षित, अजय अवस्थी, गौरव शुक्ला, रोहन द्विवेदी, उमाकान्त तिवारी, भरत मिश्रा, उमंग मिश्रा, राहुल तिवारी, अमरनाथ तिवारी, धर्मेन्द्र दुबे, प्रशांत अवस्थी, एडवोकेट प्रभात मिश्रा, सत्यम अग्निहोत्री, निकित अवस्थी, अंकित मिश्रा, ओमी दीक्षित, मयंक तिवारी, केशव मिश्रा, राज द्विवेदी, श्रेय पाण्डेय, मनीष तिवारी, आयुष त्रिवेदी, रामगणेश दुबे, आकाश द्विवेदी, आकाश दीक्षित, अंकुश अवस्थी, पवन अग्निहोत्री, राहुल त्रिपाठी, राजा शर्मा, शुभ मिश्रा, श्यामू दीक्षित, शाकुल तिवारी, मुकेश भारद्वाज, अंशु बाजपेयी आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़े-  कानपुर देहात: पुखरायां डायट की बदलेगी तकदीर: सीडीओ ने सरिया की जांच के दिए आदेश, मचा हड़कंप

Related Articles

AD
Back to top button