कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

छत्रपति शाहूजी महाराज को सपाइयों ने दी श्रद्धांजलि, कश्यप समाज संगठन ने ‘संकल्प यात्रा’ पर की अहम चर्चा

जनपद कानपुर देहात में समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यालय में छत्रपति शाहूजी महाराज की जयंती पूरे सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी के पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

Story Highlights
  • कश्यप समाज संगठन की 'संकल्प यात्रा' पर हुई विस्तृत चर्चा

कानपुर देहात: जनपद कानपुर देहात में समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यालय में छत्रपति शाहूजी महाराज की जयंती पूरे सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी के पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के कई प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें अल्पसंख्यक प्रदेश सचिव शेखू खान, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला महासचिव शरद वर्मा कश्यप, अंशु यादव, कश्यप समाज संगठन दल के राष्ट्रीय सचिव अनिल कश्यप, जिलाध्यक्ष नंदलाल कश्यप, सुनील कुमार (मास्टर साहब) और प्रदीप शामिल थे।

इसी क्रम में, भोगनीपुर विधानसभा के अंतर्गत गुलौली गांव में राजू कश्यप के निवास पर कश्यप समाज संगठन दल के तत्वावधान में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक का मुख्य बिंदु संगठन की आगामी ‘संकल्प यात्रा’ रही, जिस पर विस्तार से जानकारी दी गई और इसकी सफलता के लिए रणनीतियों पर गहन चर्चा हुई।

बैठक में कश्यप समाज संगठन दल के संस्थापक शरद वर्मा कश्यप, राष्ट्रीय सचिव अनिल कश्यप और जिलाध्यक्ष नंदलाल कश्यप ने PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) वर्ग के महत्व और उनके अधिकारों पर उपस्थित कश्यप समाज के साथियों के साथ विस्तृत चर्चा की। राजू कश्यप ने अपने परिवार, जिसमें उनके भाई बऊन कश्यप और लव कुश कश्यप भी शामिल थे, को एकजुट कर संगठन के विस्तार पर विशेष जोर दिया। उन्होंने जिलाध्यक्ष नंदलाल कश्यप से शीघ्र ही क्षेत्र में कश्यप समाज संगठन दल की बैठकें आयोजित करने और मेहनती पदाधिकारियों को सम्मानित करने का आग्रह किया।

राष्ट्रीय सचिव अनिल कश्यप ने उपस्थित सदस्यों को आश्वस्त किया कि कश्यप समाज संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता और पदाधिकारी अब किसी के बहकावे में नहीं आएगा। उन्होंने घोषणा की कि समय-समय पर बैठकों का आयोजन बहुत जल्द शुरू होगा, और माती, कानपुर देहात में भी जल्द ही एक कार्यालय का शुभारंभ किया जाएगा, जिससे समाज की सभी समस्याओं का त्वरित समाधान संभव हो सकेगा।

जिलाध्यक्ष नंदलाल कश्यप ने संस्थापक शरद वर्मा कश्यप के साथ कंधे से कंधा मिलाकर समाज का सहयोग करने का संकल्प दोहराया। उन्होंने दृढ़ता से कहा कि कश्यप समाज संगठन दल द्वारा शुरू की गई ‘संकल्प यात्रा’ के तहत प्रत्येक विधानसभा और बूथ पर जाकर कश्यप समाज के लोगों को सम्मान देने का कार्य किया जाएगा, और वे इस यात्रा को सफल बनाने के लिए पूरा प्रयास करेंगे।

Related Articles

AD
Back to top button