लखनऊफ्रेश न्यूजमनोरंजन

“गर्ल पावर” रियलिटी शो की हुई लॉन्चिंग, सितम्बर में होगा रिलीज

महिला सशक्तिकरण पर बातें तो बहुत होती हैं पर असल जिंदगी में चीजें बहुत अलग है। इसी ज्वलंत मुद्दे पर आधारित अनूठे रियलिटी शो "गर्ल पावर" की लॉन्चिंग गोमती नगर स्थित बिग डैडी में हुई। इस कार्यक्रम में रियालिटी शो के लिए चयनित सभी लड़कियों ने प्रतिभाग किया।

लखनऊ,अमन यात्रा  : महिला सशक्तिकरण पर बातें तो बहुत होती हैं पर असल जिंदगी में चीजें बहुत अलग है। इसी ज्वलंत मुद्दे पर आधारित अनूठे रियलिटी शो “गर्ल पावर” की लॉन्चिंग गोमती नगर स्थित बिग डैडी में हुई। इस कार्यक्रम में रियालिटी शो के लिए चयनित सभी लड़कियों ने प्रतिभाग किया।

शो के डायरेक्टर विपिन अग्निहोत्री ने बताया की पिछले 6 महीनों में भारत के विभिन्न क्षेत्रों से इन लड़कियों का चयन किया गया। विपिन अग्निहोत्री के मुताबिक यह भारत में अब तक का पहला ऐसा रियलिटी शो होगा जिसमें सिर्फ लड़कियां प्रतिभाग करेंगी तथा अपने टैलेंट को पूरे विश्व में प्रदर्शित करेंगी।

vivek1

इस रियलिटी शो की शूटिंग जल्द ही लखनऊ में दो शेड्यूल में होगी। प्रख्यात गायिका अनुपमा राग इस शो को होस्ट करेंगी। अनुपमा राग के मुताबिक इस तरह का शो न केवल इन लड़कियों को एक मंच देता है जहां वह अपने टैलेंट को और निखारे, साथ ही साथ उन्हें यह आत्मविश्वास भी देता है की वह हर स्थिति में अपने आप को ढाल सकती हैं।

vivek2

शो के क्रिएटिव डायरेक्टर अमित पांडे और एसोसिएट प्रोड्यूसर राहुल यादव को पूरी उम्मीद है कि यह शो दर्शकों की उम्मीद पर खरा उतरेगा और सफलता के नए आयाम तय करेगा। इस शो में चयनित लड़कियों के नाम है कजल, एसमी, सोनी, नैना, पूर्वी, दिव्या, अर्पिता और बबीता। यह शो ओटीटी प्लेटफॉर्म एम एक्स प्लेयर पर सितंबर में रिलीज होगा।

 

AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE


Discover more from अमन यात्रा

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related Articles

AD
Back to top button

Discover more from अमन यात्रा

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading