उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक मैसेज भेजने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम व खुलासे तथा वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में

Story Highlights
  • न्यायालय के आदेश पर की गई कार्यवाही
  • आरोपी को भेजा गया जेल

कानपुर देहात।  बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम व खुलासे तथा वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, मु0नं0 76/2019 अ0सं0 567/18 धारा 294/504/509 भादवि0 व धारा 67 आईटी एक्ट थाना रसूलाबाद जनपद कानपुर देहात से सम्बन्धित अभियुक्त प्रणव उर्फ अमृत पुत्र विगनराम निवासी शिवगंज लखनी, थाना राजापाकर (वर्तमान थाना बैराटी), जिला वैशाली (बिहार) के विरुद्ध माननीय न्यायालय जनपद कानपुर देहात द्वारा एनबीडब्ल्यू की कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है । माननीय न्यायालय के आदेश के अनुपालन में थाना रसूलाबाद पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए कल दिनांक 20.04.2025 को थाना बैराटी जिला वैशाली (बिहार) के सहयोग से वारण्टी/अभियुक्त प्रणव उर्फ अमृत पुत्र विगनराम उपरोक्त को शिवगंज लखनी, थाना राजापाकर (वर्तमान थाना बैराटी), जिला वैशाली (बिहार) से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्त /वारण्टी को माननीय न्यायालय जनपद कानपुर देहात के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है ।

*गिरफ्तार अभियुक्त/गुमशुदा का विवरण –*
1. प्रणव उर्फ अमृत पुत्र विगनराम निवासी शिवगंज लखनी, थाना राजापाकर (वर्तमान थाना बैराटी), जिला वैशाली (बिहार), उम्र लगभग 20 वर्ष ।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
1. उ0नि0 श्री सुखवीर सिंह, थाना रसूलाबाद, जनपद कानपुर देहात ।
2. हे0का0 182 सतेन्द्र कुमार, थाना रसूलाबाद, जनपद कानपुर देहात ।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button