उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

निपुण रैंकिंग परीक्षा में कानपुर देहात पिछड़ा, पिछले वर्ष की अपेक्षा खराब रहा प्रदर्शन

कानपुर देहात जनपद के लिए के एक खराब खबर है। यहां की शिक्षा गुणवत्ता में सुधार की जगह गिरावट आई है। निपुण परीक्षा-2024 के परिणाम के अनुसार प्रदेश में कानपुर देहात 59वें स्थान पर है जबकि इसे 2023 में 55वां स्थान मिला था। हालांकि पहला स्थान अमेठी ने हासिल किया है जबकि पिछली बार उसका 59वां स्थान था लंबी छलांग लगाते हुए पहले स्थान पर पहुंचा है

Story Highlights
  • निपुण परीक्षा रैंकिंग में अमेठी ने हासिल किया पहला स्थान, दूसरे स्थान पर हमीरपुर
  • इसी तरह तीसरे पर हापुड़, चौथे पर ललितपुर, पांचवें पर अलीगढ़, छठवें स्थान पर सोनभद्र, सातवें पर फतेहपुर, आठवें पर बुलंदशहर और 10वें स्थान पर बागपत रहा।

कानपुर देहात। कानपुर देहात जनपद के लिए के एक खराब खबर है। यहां की शिक्षा गुणवत्ता में सुधार की जगह गिरावट आई है। निपुण परीक्षा-2024 के परिणाम के अनुसार प्रदेश में कानपुर देहात 59वें स्थान पर है जबकि इसे 2023 में 55वां स्थान मिला था। हालांकि पहला स्थान अमेठी ने हासिल किया है जबकि पिछली बार उसका 59वां स्थान था लंबी छलांग लगाते हुए पहले स्थान पर पहुंचा है। वर्ष 2024 के मूल्यांकन में जनपद के 1918 परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों में पंजीकृत कक्षा एक से आठ तक के 126517 छात्र-छात्राओं में से 116291 निपुण टेस्ट में शामिल हुए थे। इसमें 82.37 प्रतिशत बच्चे सफल हुए हैं जबकि 2023 में 69.51 प्रतिशत बच्चों ने सफलता हासिल की थी। इस बार सफलता अर्जित करने वाले बच्चों का प्रतिशत भले ही अधिक हो लेकिन रैंकिंग में कानपुर देहात पिछले साल की अपेक्षा 4 पॉइंट नीचे खिसक गया है। रैंकिंग में अमेठी को पहला स्थान मिला है। जहां के 1600 स्कूलों में पंजीकृत 137523 बच्चों में से 133410 का मूल्यांकन हुआ। 2023 में 59वीं रैंक पर रहे अमेठी को 2024 में पहली रैंक मिली है।

Related Articles

AD
Back to top button