जनपद में सीएनजी बसों के पुनः संचालन को लेकर व्यापरियों ने सांसद देवेन्द्र सिंह भोले को सौंपा ज्ञापन
साथ ही रूरा रेलवे-स्टेशन को जिले का दर्जा दिए जाने की मांग की

सुशील त्रिवेदी,कानपुर देहात: जनपद में सीएनजी बस सेवा यातायात की जीवन रेखा कही जाती है जिसे बीते माह अकारण बन्द कर दिया गया जिसके चलते जहाँ एक ओर व्यापार के संचालन में व्यवधान उत्पन्न होने लगा वहीं दूसरी ओर शिक्षा, स्वास्थ्य, चिकित्सा, न्याय के लिए मुख्यालय आने जाने वाले लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया।
इस संबंध में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारी ने उक्त सेवा बहाली के लिए क्षेत्रीय सांसद देवेंद्र सिंह भोले को ज्ञापन देते हुए मांग की है कि सीएनजी बसों को फिर से चालू कराए और कानपुर दिल्ली के बीच में अरोड़ा स्टेशन को जिले का स्टेशन घोषित कराया जाए।
इस संबंध में अध्यक्ष आशीष गुप्ता मोनू ने बताया कि आज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल द्वारा जनपद की सी एन जी बसों के बंद होने के बाद आ रही है समस्या के संदर्भ में एवं रुरा रेलवे-स्टेशन को जिला मुख्यालय स्टेशन घोषित करवाने के साथ ट्रेनों के ठहराव के हेतु अकबरपुर लोकसभा के सांसद सांसद देवेन्द्र सिह भोले को व्यापार मंडल पदाधिकारियों के साथ ज्ञापन प्रस्तुत किया उन्होंने शीघ्र ही जनमानस एवं व्यापारी बंधुओं की समस्याओं को निस्तारित कराने का आश्वासन दिया है इस अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जिला अध्यक्ष आशीष गुप्ता मोनू वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमर यादव उपाध्यक्ष प्रकाश नारायण वर्मा नगर महामन्त्री रुरा कपिल मिश्रा वरिष्ठ सदस्य श्याम तिवारी मीडिया प्रभारी अशोक चौहान आदि लोग उपस्थित रहे।
ये भी पढ़े- संघ शताब्दी वर्ष के निमित्त राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ डेरापुर खंड का पथ संचलन संपन्न


