डीएम जेपी सिंह ने गेंहू क्रय केन्द्र का किया निरीक्षण, भुगतान होने पर जताई नाराजगी, दिये निर्देश
जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने मण्डलायुक्त के जाने के पश्चात तीन स्थानों का भ्रमण किया, जिसमें सर्व प्रथम वह राजीव आयुर्वेदिक चिकित्सालय रनियां का निरीक्षण किया.

कानपुर देहात,अमन यात्रा। जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने मण्डलायुक्त के जाने के पश्चात तीन स्थानों का भ्रमण किया, जिसमें सर्व प्रथम वह राजीव आयुर्वेदिक चिकित्सालय रनियां का निरीक्षण किया, जहां उन्होंने अस्पताल का भ्रमण करने के साथ-साथ यहां के व्यवस्थाओं का जायजा लिया और विनोद नामक व्यक्ति से टेलीफोन पर वार्ता कर यहां से मिल रही सुविधाओं का ब्यौरा भी लिया, विनोद ने बताया कि यहां हमें हर तरह की सुविधा मिली और यहां की सुविधाओं से हम अत्यन्त प्रसन्न है, साथ ही जिलाधिकारी ने इस बात पर निराशा व्यक्ति कि यहां केवल दो स्टाफ है जबकि अस्पताल की सीमाओं को देखते हुए यहां स्टाफ की संख्या कम से कम 4 रहनी चाहिए।
इसके पश्चात सहाकारी संघ लिमिटेड रनियां का दौरा किया लेकिन यहां पर कोई भी उन्हें उपस्थित नही मिला, जिस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए सम्बन्धित के खिलाफ कार्यवाही करने के आदेश दिये, इसके पश्चात वह रनियां में स्थित गेंहू क्रय केन्द्र का निरीक्षण किया, जहां पर उन्होंने अश्विनी कुमार नामक व्यक्ति से बात की जो वह कृषक थे और उन्होंने अपना गेंहू क्रय केन्द्र पर क्रय किया था लेकिन अभी तक उनके पैसे का भुगतान नही हुआ है.
इस पर उन्होंने तहसीलदार अकबरपुर संजय सिंह को सोमवार तक इस सम्बन्ध में सारी रिपोर्ट लेकर अवगत कराने को कहा, उन्होंने गेंहू खरीद केन्द्र की अव्यवस्था पर अत्यन्त निराशा व्यक्त की और उन्होंने आदेशित करते हुए कहा कि यहां की व्यवस्थाओं को शीघ्र अतिशीघ्र सुधार लिया जाये।
Discover more from अमन यात्रा
Subscribe to get the latest posts sent to your email.