उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

जन आरोग्य मेले में 219 मरीजों को मिला सफल उपचार,बीमारी से बचाव के दिए गए महत्त्वपूर्ण टिप्स

कानपुर देहात के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया।जहां पर भिन्न भिन्न रोगों से पीड़ित कुल 219 मरीजों का उपचार कर उन्हें निशुल्क दवा वितरित की गई।देवीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बरौर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कुल 86 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा वितरित की गई

पुखरायां।कानपुर देहात के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया।जहां पर भिन्न भिन्न रोगों से पीड़ित कुल 219 मरीजों का उपचार कर उन्हें निशुल्क दवा वितरित की गई।देवीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बरौर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कुल 86 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा वितरित की गई वहीं मलासा में 69 तथा जरसेन में 64 मरीजों का निशुल्क उपचार किया गया।इस अवसर पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ विकास ने भीषण गर्मी और हीट्वेब के प्रकोप को देखते हुए स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण टिप्स दिए।इनमें डायरिया,पेट दर्द,सिरदर्द,बुखार और हीट स्ट्रोक से बचने के लिए उपाय शामिल हैं।डॉक्टर विकास ने कहा कि प्यास न लगने पर भी समय समय पर पानी पीते रहें।शरीर को ठंडा रखने के लिए नारियल पानी,छाछ,नींबू, ओआरएस या आम पन्ना का सेवन करें।दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे के बीच घर से बाहर निकलने में परहेज करें।आवश्यक कार्यों में बाहर निकलते समय सिर ढककर रखें और सूती कपड़े पहनें।भोजन में दही,छाछ,खीरा,ककड़ी और तरबूज जैसे पेय पदार्थों का सेवन करे।मसालेदार और तली भुनी चीजों से परहेज करे।शराब,चाय,काफी और कार्बोहाड्रेट सॉफ्ट ड्रिंक्स का सेवन न करें क्योंकि ये शरीर में पानी की कमी को बढ़ाते हैं।छोटे बच्चों,बुजुर्गों और पुरानी बीमारियों से ग्रसित लोगों को विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए।यदि तेज बुखार,सिरदर्द,चक्कर आना,उल्टी,पसीना आना बंद होना या त्वचा में सूखापन महसूस हो तो तुरंत ठंडी जगह पर आएं और डॉक्टर से संपर्क करें।इस मौके पर डॉक्टर रुद्राक्ष,डॉक्टर रुचि श्रीवास्तव, डॉक्टर आफताब आलम, फार्मासिस्ट सुधीर कुमार, फार्मासिस्ट अनिल कुमार,त्रिलोकी नाथ,शिवम्, फहीम,गौरी पांडेय,निधि पटेल,दिव्यांशी,राम प्रताप,संगिनी रीता,ललिता, सुरेश कुमार आदि स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button