करियर वर्कशॉप: अब 12वीं के बाद नहीं होगी कन्फ्यूजन, छात्रों को मिला सही मार्गदर्शन
आज, जिला सेवायोजन कार्यालय कानपुर देहात द्वारा विवेकानंद राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, पुखरायां में एक दिवसीय करियर काउंसलिंग वर्कशॉप का आयोजन किया गया।

कानपुर देहात: आज, जिला सेवायोजन कार्यालय कानपुर देहात द्वारा विवेकानंद राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, पुखरायां में एक दिवसीय करियर काउंसलिंग वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इस वर्कशॉप का उद्देश्य इंटरमीडिएट के बाद छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए सही मार्गदर्शन देना था।
वर्कशॉप में मुख्य वक्ता के रूप में सारथी शिविर अकादमी, काकादेव, कानपुर के काउंसलर राम जी और डायट पुखरायां के लेक्चरर जगदंबा त्रिपाठी मौजूद थे। उन्होंने छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी।
वक्ताओं ने छात्रों को बताया कि 12वीं के बाद सही करियर चुनना क्यों जरूरी है। उन्होंने विभिन्न सरकारी नौकरियों और प्रवेश परीक्षाओं के बारे में भी बताया और छात्रों के सवालों के जवाब दिए।
इस अवसर पर विवेकानंद राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अभिषेक, कॉलेज के सभी शिक्षक और जिला सेवायोजन कार्यालय के स्टाफ सदस्य अनुज यादव और विनोद कुमार भी उपस्थित रहे।



