कानपुर देहात: तहसीलदार डॉ प्रिया सिंह ने बरौर में सुनीं शिकायतें,निस्तारण के निर्देश
बरौर थाना परिसर में शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस में तहसीलदार भोगनीपुर डॉ प्रिया सिंह ने शिकायतों को सुना।

पुखरायां। बरौर थाना परिसर में शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस में तहसीलदार भोगनीपुर डॉ प्रिया सिंह ने शिकायतों को सुना।इस अवसर पर कुल दो शिकायतें दर्ज की गईं।
जिनके निस्तारण के निर्देश दिए गए।शनिवार को बरौर थाना परिसर में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया।जहां पर जमीनी विवाद से जुड़ी कुल दो शिकायतें दर्ज की गईं।तहसीलदार डॉ प्रिया सिंह ने शिकायतों को सुना तथा उनके निस्तारण के लिए मौके पर मौजूद राजस्वकर्मियों व पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए।
तहसीलदार डॉ प्रिया सिंह ने कहा कि थाना समाधान दिवस के अवसर पर प्राप्त शिकायतों का मौके पर जाकर,गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराना सुनिश्चित करें।शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की हीलाहवाली बरदाश्त नहीं की जाएगी।इस मौके पर थाना प्रभारी महेश कुमार समेत राजस्वकर्मी व पुलिसकर्मी मौजूद रहे।



