जालौन में नागरिक सुरक्षा कोर का गठन,खुले रोजगार के द्वार
अवैतनिक स्वयंसेवकों की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित

उरई। जनपद जालौन में नागरिक सुरक्षा कोर (Civil Defence Corps) की स्थापना की प्रक्रिया तेज हो गई है। शासन की अधिसूचना के क्रम में अब जनपद स्तर पर विभिन्न पदों के लिए अवैतनिक स्वयंसेवकों की भर्ती की जाएगी। अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) और प्रभारी अधिकारी नागरिक सुरक्षा संजय कुमार ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी साझा की है।
49 नए जनपदों में शामिल हुआ जालौन
शासन के निर्देशानुसार, प्रदेश के पूर्व में संचालित 15 जनपदों के अतिरिक्त अब जालौन सहित शेष 49 जनपदों में भी नागरिक सुरक्षा कोर स्थापित की जा रही है। इसके तहत जिलाधिकारी को नियंत्रक के रूप में नियुक्त किया गया है, जो इस पूरी कोर का संचालन और प्रबंधन करेंगे।
इन पदों पर होगी तैनाती
नागरिक सुरक्षा कोर को सुव्यवस्थित करने के लिए शहरी क्षेत्रों हेतु कुल 169 पदों पर अवैतनिक स्वयंसेवकों का चयन किया जाना है। इसमें प्रमुख पद निम्नलिखित हैं:
-
चीफ वार्डेन (01), डिप्टी चीफ वार्डेन (01)
-
डिवीजनल वार्डेन (01), डिप्टी डिवीजनल वार्डेन (01)
-
घटना नियंत्रण अधिकारी (04)
-
पोस्ट वार्डेन (10), डिप्टी पोस्ट वार्डेन (10)
-
सेक्टर वार्डेन (100) और संदेशवाहक (40)
सेवा और सुरक्षा का अवसर
इन पदों पर नियुक्त होने वाले स्वयंसेवक अवैतनिक रूप से आपदा प्रबंधन, शांति व्यवस्था और नागरिक सुरक्षा के कार्यों में प्रशासन का सहयोग करेंगे। शासन की मंशा है कि इस संगठन के माध्यम से स्थानीय स्तर पर अनुशासित और सेवाभावी नागरिकों की एक टीम तैयार की जाए जो विषम परिस्थितियों में समाज की रक्षा कर सके।
ये भी पढ़े- कानपुर देहात: सुशासन सप्ताह का मूल उद्देश्य प्रशासन को गांव एवं आमजन के और अधिक निकट लाना



