कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

जिलाधिकारी आलोक सिंह ने मतदान कार्मिकों के चल रहे प्रशिक्षण का किया निरीक्षण, दिये निर्देश

लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण अकबरपुर महाविद्यालय अकबरपुर में  दूसरे दिवस में प्रथम, द्वितीय व तृतीय पाली में संपन्न हुआ, पीठासीन अधिकारी / मतदान अधिकारी प्रथम का  प्रशिक्षण  प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय पाली में 600-600 कार्मिक प्रति पाली संपन्न हुआ। 

कानपुर देहात : लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण अकबरपुर महाविद्यालय अकबरपुर में  दूसरे दिवस में प्रथम, द्वितीय व तृतीय पाली में संपन्न हुआ, पीठासीन अधिकारी / मतदान अधिकारी प्रथम का  प्रशिक्षण  प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय पाली में 600-600 कार्मिक प्रति पाली संपन्न हुआ।

जिसका जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी आलोक सिंह द्वारा निरीक्षण किया गया। प्रथम पाली में पीओ 9 व पी1 05, द्वितीय पाली में पीओ 14 व पी1 07 तथा तृतीय पाली में पीओ 12 व पी1 11 कार्मिक अनुपस्थित रहे। अनुपस्थित कार्मिको के विरुद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 134 के तहत विधिक कार्यवाही  की जाएगी। प्रशिक्षण के दौरान  जिला निर्वाचन अधिकारी ने कार्मिकों को निर्देशित किया कि गंभीरता पूर्वक पूर्ण मनोयोग के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करें, ताकि मतदान के दिन किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े ।

photo 5 1 1

इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी के द्वारा  कार्मिकों से प्रशिक्षण, ईवीएम को संचालित करने का तरीका आदि के संबंध में जानकारी ली। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट, जिला विद्यालय निरीक्षक राम अचल  मिश्रा अन्य उपस्थित रहे।

Related Articles

AD
Back to top button